All India Handicrafts Week 2022: अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आरम्भ, उद्देश्य के बारे में पूरी जानकारी

भारत की सांस्कृतिक धरोहर की बात की जाए तो वर्षो से भारतीय हस्तशिल्प (Indian Handicrafts) पूरी दुनिया में अपने अद्वितीय कला एवं नायाब कारीगरी के कारण प्रसिद्ध रहा है। चाहे देवी-देवताओ की मूर्ति की बात की जाए या लकड़ी एवं धातुओं से बनी विभिन वस्तुओ की, भारतीय हस्तशिल्प प्राचीन काल से ही व्यापार में निर्यात का प्रमुख स्रोत रहा है। वर्तमान समय में भी भारत के लघु एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से करोड़ो लोगो को रोजगार प्रदान करने वाला भारतीय हस्तशिल्प देश की अर्थव्यवस्था एवं भारत के ग्रामीण समाज में रोजगार में प्रमुख भूमिका निभाता है। भारत में हस्तशिल्प के महत्व को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से देश के हस्तशिल्प उद्योग की बढ़ावा दिया जा सके। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आरम्भ, उद्देश्य के बारे में पूरी जानकारी (All India Handicrafts Week 2022) प्रदान करने वाले है।

(राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस) जानिए 2 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है ?

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह
All India Handicrafts Week 2022

साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में भी चर्चा की जाएगी।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Article Contents

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह

भारत सरकार द्वारा देश के समृद्ध हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा भारत की समृद्ध हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से देश के नागरिकों को भारतीय हस्तशिल्प के बारे में जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर भारत के करोड़ो हस्तशिल्प कारीगरों को अपने अद्वितीय प्रदर्शनी को दुनिया के सामने रखना का मौका मिलता है जिससे की वे अपने लिए बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते है।

साथ ही विभिन विशेषज्ञों की सहायता से हस्तशिल्प कारीगरों को सुझाव एवं अपनी कला को निखारने एवं इसे बेहतर बनाने के लिए भी विभिन प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। साथ ही देश के कोने-कोने से आये हस्तशिल्पियों को अपनी कला की प्रदर्शनी का अवसर एवं अपनी कला हेतु नवीन बाजारों की पहुँच भी प्राप्त होती है।

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह कब मनाया जाता है ?

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (All India Handicrafts Week) का आयोजन प्रतिवर्ष 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक किया जाता है। इस वर्ष अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह 2022 का आयोजन गुरुवार 8 दिसम्बर 2022 से बुधवार 14 दिसम्बर 2022 तक किया जायेगा। एक सप्ताह तक चलने वाले All India Handicrafts Week के माध्यम से भारत के हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के प्रयास किया जायेंगे।

All India Handicrafts Week 2022

All India Handicrafts Week का आयोजन भारत में हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने एवं इसके विपणन, विस्तार तथा हस्तशिल्प कलाकारों को नवीन बाजार उपलब्ध करवाने के लिए किया जाता है। भारत में हस्तशिल्प उद्योग का इतिहास वर्षो पुराना है जो की भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण है। इस कला का प्रसारण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक वर्षो से होता रहा है। लघु एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से संचालित हस्तशिल्प उद्योग भारत के ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का प्रमुख साधन होने के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था का भी प्रमुख घटक है जो की देश में करोड़ो लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

भारत के हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने एवं हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मान देने हेतु प्रतिवर्ष दिसंबर माह में अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से विभिन कलाकारों की प्रदर्शनी को विभिन कार्यक्रमों के माध्यम से दुनिया के सामने रखा जाता है साथ ही लोगो को भारतीय हस्तशिल्प के प्रति जागरूक किया जाता है।

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का उद्देश्य

  • भारतीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देना
  • देश की सांस्कृतिक धरोहर हस्तशिल्प के बारे में देश के नागरिकों को जागरूक करना
  • दुनिया के लोगो के सम्मुख भारतीय हस्तशिल्प की प्रदर्शनी
  • हस्तशिल्प कारीगरों हेतु नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन 
  • सरकार द्वारा हस्तशिल्प सम्बंधित विभिन प्रदर्शनियों का आयोजन एवं सरकारी स्तर पर हस्तशिल्प को बढ़ावा देने हेतु योजनाएँ शुरू करना
  • हस्तशिल्प कारीगरों को और बेहतर कला हेतु प्रशिक्षण
  • भारत के विभिन हस्तशिल्प कारीगरों की प्रदर्शनी को लोगों के सम्मुख रखना
  • विशेषज्ञों की सहायता से हस्तशिल्प उत्पादों की बेहतरी हेतु सुझाव
  • भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना
  • सरकार द्वारा हस्तशिल्प उद्योगों हेतु विभिन योजनाओं का शुभारंभ
  • भारतीय हस्तशिल्प कारीगरों को नवीन बाजार उपलब्ध करवाना

किस प्रकार मनाया जाता है हस्तशिल्प सप्ताह

Akhil Bhartiya Hastshilp Saptah को प्रतिवर्ष 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतीय हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने हेतु समर्पित महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, नारीवादी एवं गांधी जी की परम अनुयायी शिष्या स्वर्गीय श्रीमती कमलादेवी चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इसके पश्चात सरकार द्वारा भारतीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने वाले विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कपड़ा मंत्रालय की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले हस्तशिल्प सप्ताह को वर्ष 1952 से प्रतिवर्ष अखिल भारतीय हस्तशिल्प बोर्ड के द्वारा संचालित किया जाता है। भारतीय हस्तशिल्प देश की संस्कृति का प्रमुख घटक एवं ग्रामीण आय का प्रमुख साधन है।

All India Handicrafts Week के लाभ

Akhil Bhartiya Hastshilp Saptah के माध्यम से सरकार द्वारा भारतीय हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जाता है जिसके माध्यम से देश के नागरिको को भारतीय हस्तशिल्प के बारे में जागरूक किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत के हस्तशिल्प उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। साथ ही इसके माध्यम से विभिन हस्तशिल्प कलाओं का प्रदर्शन, सरकार द्वारा हस्तशिल्प उद्योग हेतु संचालित कार्यक्रम, हस्तशिल्प कारीगरों को प्रशिक्षण एवं भारतीय हस्तशिल्प हेतु नवीन बाजारों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाती है।

All India Handicrafts Week सम्बंधित प्रश्न-उत्तर (FAQ)

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का क्या उद्देश्य है ?

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह के माध्यम से देश के नागरिको को भारतीय हस्तशिल्प से जागरूक करवाया जाता है साथ ही इसके माध्यम से भारतीय हस्तशिल्प के विपणन, प्रसार एवं विकास हेतु विभिन कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

Akhil Bhartiya Hastshilp Saptah का आयोजन कब किया जाता है ?

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (All India Handicrafts Week) का आयोजन प्रतिवर्ष 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित किया जाता है।

All India Handicrafts Week को किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है ?

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन अखिल भारतीय हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा किया जाता है।

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह के बारे में जानकारी प्रदान करें ?

All India Handicrafts Week के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको इसके सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है।

Akhil Bhartiya Hastshilp Saptah का क्या लाभ है ?

Akhil Bhartiya Hastshilp Saptah के माध्यम से हस्तशिल्प उद्योग का विकास, विस्तार एवं लोगों का इसकी पहुँच को बढ़ावा देता है। साथ ही इस सप्ताह से हस्तशिल्प कारीगरों को नवीन बाजार एवं बेहतर आमदनी के अवसर भी प्राप्त होते है।

Leave a Comment

Join Telegram