AICTE PG Scholarship Registration:- तकनीकी के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें अपनी शिक्षा के दौरान होने वाले विभिन खर्चो के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा देश के छात्रों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप योजना 2022-23 (AICTE PG Scholarship scheme 2022-23) शुरू की गयी है। इस छात्रवृति योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा GATE/GPAT के वैलिड स्कोर प्राप्त छात्रों को प्रतिमाह 12,400 रूपये की सहायता प्रदान की जाएगी जिससे की छात्रों को अपनी पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको AICTE PG Scholarship Yojana 2022 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है।
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना ऐसे करें आवेदन
आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे की AICTE PG Scholarship 2022 क्या है ? एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022 की पात्रता (Eligibility), एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022 हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या है ? साथ ही आर्टिकल के माध्यम से आपको (Registration) AICTE PG Scholarship की सम्पूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022, Highlights
यहाँ आपको एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की सूची प्रदान की गयी है। एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022 ऑनलाइन आवदेन से पूर्व हमे इन बिन्दुओ के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है :-
स्कालरशिप का नाम | AICTE PG Scholarship 2022–23 |
लाँच की गयी | अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा |
लाभ | तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों की आर्थिक सहायता |
छात्रवृति की राशि | 12400 रुपए/माह |
छात्रवृति की अवधि | 24 माह |
पात्र | GATE/GPAT के वैलिड स्कोर प्राप्तकर्ता छात्र |
सम्बंधित क्षेत्र | तकनीकी शिक्षा |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://aicte-india.org/ |
AICTE PG Scholarship Yojana 2022
केंद्र सरकार द्वारा देश में तीव्र वैज्ञानिक विकास को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि अधिकतर छात्र संसाधनों की कमी एवं आर्थिक समस्या के चलते तकनीकी संस्थानों में अध्ययन के दौरान विभिन प्रकार की वित्तीय समस्या का सामना करते है। केंद्र सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा के छात्रों की वित्तीय समस्या को दूर करने के लिए AICTE PG Scholarship Yojana 2022-23 शुरू की गयी है। इस योजना के तहत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा तकनीकी क्षेत्र इंजीनियरिंग /आर्किटेक्चर/टेक्नोलॉजी एवं फार्मेसी में मास्टर डिग्री कर रहे छात्रों को अपने अध्ययन के दौरान प्रतिमाह 12,400 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृति 24 माह तक प्रदान की जाएगी जिसके माध्यम से छात्र अध्ययन के दौरान विभिन खर्चो की पूर्ति कर सकेंगे।
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 में सिर्फ GATE/GPAT की परीक्षा में वैलिड स्कोर कार्ड वाले उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है। तकनीकी क्षेत्र में स्नाकोत्तर कर रहे छात्रों को इस योजना के तहत छात्रवृति का लाभ प्रदान किया जायेगा।
AICTE स्कॉलरशिप की विशेषताएं एवं लाभ
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 के तहत छात्रों को निम्न लाभ प्रदान किए जायेंगे :-
- तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जायेगा।
- एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 के तहत पात्र छात्रों को हर माह 12,400 रुपए का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के तहत पात्र छात्रों को 24 माह तक स्कालरशिप का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले छात्र इस योजना के तहत अध्ययन के दौरान अपने विभिन खर्चो को वहन करने में सक्षम होंगे।
- इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक छात्र तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए इच्छुक होंगे।
- योजना के माध्यम से तकनीकी क्षेत्र में मास्टर्स करने का सपना देखने वाले छात्रों का सपना पूरा हो सकेगा जिसके लिए उन्हें किसी प्रकार की वित्तीय चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022, आवश्यक पात्रता
- आवेदक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) कोर्स में अध्ययनरत छात्र होना आवश्यक है।
- आवेदक द्वारा वैलिड स्कोर कार्ड के साथ GATE या GPAT परीक्षा को उत्तीर्ण किया होना चाहिए।
- आवेदक का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में आधार कार्ड से लिंक्ड सामान्य/साधारण खाता होना आवश्यक है।
- आवेदक तकनीकी कोर्स MTech, M.E, M.Pharma, M.Arch में अध्ययनरत होना आवश्यक है।
- आवेदक को एआईसीटीई द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन करना आवश्यक होगा।
AICTE PG Scholarship 2022-23, आवश्यक दस्तावेज
AICTE PG Scholarship 2022-23 में आवेदन करने से पूर्व सभी आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों की जांच करनी आवश्यक है। तभी वे छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते है। AICTE PG Scholarship 2022–23 में आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज निम्न है:-
- आवेदक का आधार कार्ड
- GATE/GPAT का वैलिड स्कोर
- आधार कार्ड लिंक्ड बैंक खाता पासबुक
- विद्यार्थी के पाठ्यक्रम
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- एनसीएल सर्टिफिकेट (ओबीसी वर्ग के छात्रों हेतु)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
AICTE PG Scholarship 2022-23, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
AICTE PG Scholarship 2022-23 का लाभ लेने के लिए सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर AICTE PG Scholarship 2022-23 online registration की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके पश्चात आवेदक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। online registration के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :-
- सबसे पहले अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aicte-india.org/ पर जाएँ।
- होमपेज पर आपको Quick Links का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ मेनूबार में more पर क्लिक करके PG Scholarship (GATE/GPAT) पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको Click here to GATE/GPAT Scholarship Student ID Verification Tab का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- अब अगले विंडो में आपके सामने स्टूडेंट आईडी वेरिफिकेशन फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ स्टूडेंट अपने सम्बंधित राज्य का चुनाव करने के पश्चात इंस्टिट्यूट की परमानेंट आईडी, स्टूडेंट आईडी, जन्मतिथि एवं माँगी गयी सभी जानकारियाँ दर्ज करें। इसके बाद Validate के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपकी स्टूडेंट आईडी वेरीफाई हो जाएगी। इसके बाद आपको अन्य प्रोसेस को पूरा करना होगा।
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23, आवेदन प्रक्रिया
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 में आवेदन करने के लिए छात्रों को सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र स्टूडेंट आईडी वेरिफिकेशन के माध्यम से अपनी स्टूडेंट आईडी को वेरीफाई कर सकते है। इसके पश्चात निम्न चरणों का पालन करके एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है :-
- स्टूडेंट आईडी रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात पुनः अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aicte-india.org/ को विजिट करे।
- यहाँ आपको पुनः लॉगिन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 ऑनलाइन अप्लाई लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने AICTE PG Scholarship Application Form खुलकर सामने आ जायेगा। इस फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियाँ दर्ज कर दे।
- आवेदन फॉर्म में सभी शैक्षणिक डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरने के साथ ही सभी जरुरी दस्तावेजों की भी अपलोड कर दे।
- इसके बाद अन्य सभी फॉर्मलिटीज पूरी करने के पश्चात आप आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा कर सकते है।
- इसके पश्चात आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रख दे।
इस प्रकार से आप आसानी से एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप योजना 2022-23 सम्बंधित प्रश्नो के उत्तर (FAQ)
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना है जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा में मास्टर्स करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य देश में तकनीकी शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे की छात्रों को अपनी पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। इससे छात्र तकनीकी शिक्षा के लिए भी प्रोत्साहित होंगे।
AICTE PG Scholarship Yojana 2022-23 के अंतर्गत पात्र छात्रों को हर माह 12,400 रुपए की छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
AICTE PG Scholarship 2022-23 online registration process के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इस आर्टिकल की सहायता से आप आसानी से एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
AICTE PG Scholarship 2022-23 online apply process के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ऊपर दिए गए आर्टिकल की सहायता ले सकते है। यहाँ आपको एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया है।
AICTE PG Scholarship Yojana 2022-23 के अंतर्गत आवेदन के लिए छात्र को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा किसी भी मान्यताप्राप्त तकनीकी संस्थान से तकनीकी शिक्षा में मास्टर्स डिग्री में अध्ययनरत होना आवश्यक है। साथ ही छात्रों को वैलिड स्कोर कार्ड के साथ GATE या GPAT परीक्षा को उत्तीर्ण किया होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर दिए गए आर्टिकल की सहायता ले।
AICTE PG Scholarship Yojana 2022-23 के तहत पात्र छात्रों को 24 माह तक छात्रवृति का लाभ मिलता रहेगा। इसके अंतर्गत हर माह छात्रों को 12400 रुपए की छात्रवृति 24 माह तक प्रदान की जाएगी।
एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2022-23 के माध्यम से छात्रों को अपनी मास्टर्स डिग्री के दौरान विभिन प्रकार के खर्चो को पूरा करने में सहायता मिलेगी। साथ ही छात्रवृति की सहायता से अधिक से अधिक छात्र तकनीकी शिक्षा को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।