Good News: भारत की करंसी रुपया के बिना आप यहाँ कुछ नहीं खरीद सकते। यहाँ पर खरीददारी, लेन देन करने के लिए आपके पास रूपये होना आवश्यक है। लेकिन जब कभी हमारे नोट किसी कारण से फट जाते हैं, तो हम सोचते हैं कि अब ये किसी काम के नहीं हैं और हम इन्हें फेंक देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है, इसके लिए RBI ने नए नियम बनाये हैं। अब यदि आपका नोट फट जाता है तो आपको निराश होने की जरुरत नहीं है। आप इसके बदले बैंक से नया व सही नोट ले सकते हैं। यदि आप RBI बने इस नए नियम के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको RBI के इस नए नियम से जुडी सभी जानकारी देंगे।
RBI ने दी खुशखबरी
यदि आपके पास कोई फटा हुआ, जला हुआ, टेप लगा हुआआदि ऐसे नोट हैं जिन्हें आप उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और सभी ऐसे नोट लेने से मना कर रहे हैं तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है। जी हाँ, RBI ने ऐसे नोटों कुछ नियम बना दिए हैं जिससे आप ऐसे नोटों के बदले सही नोट प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी बैंक आपके फटे नोट लेने से इंकार नहीं कर सकता। फिर चाहे आपके नोट का कोई हिस्सा खो क्यों न गया हो।
जानते हैं क्या कहते हैं बैंक के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2017 में नोटों को बदलने के नियम बनाये थे। इसके अनुसार यदि आपको ATM फ़टे नोट मिलते हैं तो आप उन्हें किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में जाकर बदल सकते हैं। आपके फटे, जले, या टेप लगे नोट को बदलने से कोई भी बैंक मना नहीं करेगा। नोट बदलने से पहले आपके नोट की सही तरीके से जांच भी होती है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
नोट बदलने पे कितने पैसे मिलेंगे वापिस
नोट की स्थिति के अनुसार ही आपको इसके बदले पैसे दिए जायेंगे।साथ साथ नोट की वैल्यू भी मायने रखती है इसके लिए भी RBI ने नियम बनाये हैं। चलिए सभी नियमों को उदाहरण के माध्यम से आपको समझाते हैं।
माना की आपके पास 50 रूपये से काम का कोई नोट का टुकड़ा है। और यह नोट का टुकड़ा सही नोट का लगभग 50% से अधिक है। तो इसके बदलने पर आपको नोट की पूरी वैल्यू अर्थात पूरे उतने ही पैसे मिलेंगे। यदि 50 रूपये से अधिक वैल्यू वाले नोट का आपके पास सही नोट का 80% है तो आपके इसके बदले भी आपको नोट की पूरी वैल्यू मिलेगी।
यदि आपके पास 50 रूपये से अधिक वैल्यू वाले नोट का कोई टुकड़ा है जो की सही नोट का 40 से 80% के बीच में है तो इसको बदलने पर आपको नोट को आधी वैल्यू के बराबर ही पैसे मिलेंगे।
यदि 50 रूपये से अधिक वैल्यू वाले एक ही नोट के आपके पास दो टुकड़े हैं। और दोनों टुकड़े सही नॉट के लगभग 40% हैं। तो इस नोट को बदलने पर बैंक आपको इस नोट की पूरी वैल्यू प्रदान करेगा।
यदि आप 20 रूपये या इससे कम अर्थात 1 रूपये, 2 रूपये, 5 रूपये, 10 रूपये के नोट को बदलने जाते हैं तो आपको इसकी आधी कीमत नहीं मिलती। अर्थात इसमें आपको कोई भी नुक्सान नहीं होता है।