आम के पत्ते के 5 फायदे: Aam Ke Patte Ke 5 Fayde

फलो के राजा आम का नाम सुनते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है आखिर इसका स्वाद है ही ऐसा। आम का फल स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता से भी भरपूर होता है ऐसे में हर कोई इसे खाना पसंद करता है लेकिन क्या आप जानते है की आम के फल के साथ-साथ इसकी पत्तियाँ भी किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है। आम की पत्तियों को विभिन बीमारियों के इलाज सहित अलग-अलग घरेलू उपचार में भी उपयोग किया जाता है। आगे जानते हैं आम के पत्ते के 5 फायदे के बारे में।

संतरे के 10 फायदे | 10 Benefits Of Eating Orange

आम के पत्ते के 5 फायदे: Aam Ke Patte Ke 5 Fayde
आम के पत्ते के 5 फायदे: Aam Ke Patte Ke 5 Fayde

आम की पत्तियां पेट के दर्द, कान दर्द और दस्त जैसी समस्याओ के इलाज के लिए उपयोग की जाती है। इसके अतिरिक्त भी इसके बहुत सारे फायदे है। चलिए आपको बताते है आम की पत्तियों के 5 प्रमुख फायदों (Aam Ke Patte Ke 5 Fayde) के बारे में

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Article Contents

आम के पत्ते के 5 फायदे

डायबिटीज़ में फायदेमंद है आम की पत्तियों का सेवन

  • मधुमेह की समस्या दिनों-दिन विकराल रूप धारण कर रही है। बुजुर्गो के साथ-साथ युवा भी इसकी चपेट में आ रहे है ऐसे में मधुमेह के घरेलू उपचार के लिए लिए आम की पत्तियाँ फायदेमंद होती है। दरअसल आम की पत्तियों में एंथोकाइनाडिंस नाम का टेनिन पाया जाता है जो की मधुमेह के उपचार में सहायक होता है। इसके लिये आप आम की पत्तियों को तोड़कर अच्छे से सुखा ले और इसका पाउडर बना ले। इसका उपयोग मधुमेह की रक्त नलिकाओं को स्वस्थ बनाने में और मधुमेह के इलाज में किया जा सकता है।

हाई बीपी को करें दूर – Aam Ke Patte Ke 5 Fayde

  • तनावग्रस्त होने और अनियमित जीवनशैली के कारण अकसर लोगो को उच्च रक्तचाप की समस्या का सामना करना पड़ता है ऐसे में आम के पत्तों का सेवन उच्च-रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। आपको बता दे की आम की पत्तियों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो की उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करते है।

उदार रोगो में मिलेगा लाभ

  • आम का फल पेट के लिए अच्छा माना जाता है पर आपकी जानकारी के लिए बता दे की आम की पत्तियाँ भी पेट सम्बंधित समस्याओ में कारगर है। पेट सम्बंधित समस्याओ को दूर करने के लिए एक बर्तन में आम के पत्तों को रात भर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दे। इसके बाद सुबह इस पानी को फ़िल्टर करके आम के पत्तों का सेवन कर ले। इन पत्तो के सेवन से आपको उदर सम्बंधित रोगो में लाभ मिलेगा। चूँकि आम के पत्ते सभी जगहों पर आसानी से उपलब्ध होते है इसलिए घरेलू उपचार के लिए इनका सेवन फायदेमंद है। आम के पत्तो में एंटीऑक्सीडेंट और रोगनाशक गुण पाए जाते है ऐसे में यह बेहतर घरेलू विकल्प है।

किडनी उपचार में भी है सहायक

  • आम के अच्छी तरह से छाया में सुखाये गए पत्तो के पाउडर के दैनिक सेवन से गुर्दे और पित की पथरी की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए नियमित आधार पर रात में एक गिलास पानी में आम के पत्तो का पाउडर मिलाकर सेवन करे। इससे स्टोन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

चिंता को कहें बाय-बाय

  • आम की पत्तिया तनाव दूर करने के लिए भी कारगर है। आम की पत्तियों के सेवन से ना सिर्फ हमे मानसिक तनाव से राहत बल्कि ये बैचनी और घबराहट से भी राहत देती है। साथ ही नहाने के पानी में आम की पत्तियों से बनी चाय को डालने से भी नहाने के बाद ताजगी महसूस होती है।

कच्ची हल्दी के फायदे- Kacchi Haldi Ke Fayde

Aam Ke Patte Ke Fayde सम्बंधित प्रश्न

आम के पत्तों का फायदा होता है ?

आम के पत्तों में बहुत से रोगों को दूर करने की क्षमता होती है। इसलिए इसे बहुत ही अधिक लाभकारी माना जाता है इससे कैंसर और पाचन से संबंधित रोग, डायबिटीज, हाई बीपी आदि रोगों का निदान होता है।

आम के पत्तों को उबालकर पीने से क्या होता है ?

यदि आप आम के पत्ते को रोज उबालकर सेवन करते हैं तो इस से आपका अस्थमा, बीपी, मधुमेह ठीक हो जाएगा।

आम के पत्तों की चाय कैसे बनाते हैं ?

आम की पतियों में बहुत से मिनरल्स, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इन पत्तियों को उबालकर चाय बनाकर पी सकते हैं

आम के पत्तों में क्या-क्या पाया जाता है ?

आम के पत्तों में बहुत अधिक मात्रा में औषधीय गुण पाए जाते हैं जैसे:- एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीडायबिटिक, एंटी-वायरल, हाइपोटेंशन आदि।

Leave a Comment

Join Telegram