Aadhaar Card Verification: दोस्तों आप सभी आधार कार्ड से परिचित ही होंगे। आजकल के समय में आधार कार्ड सरकारी दस्तावेजों में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में गिना जाता है। दोस्तों कुछ ही समय पहले आधार कार्ड से सम्बंधित कई फर्जी बातें सामने आयी हैं। ऐसे में सभी आधार कार्ड धारकों के मन में सवाल उठता है कि क्या उनका आधार कार्ड असली है या नकली। आपको इसकी जानकारी होना बहुत आवश्यक है। क्योंकि आपका आधार कार्ड एक बहुत ही जरुरी पहचान पत्र है। आईये हम आपको इससे जुडी सभी जानकारी से अवगत करवाते हैं।
आधार कार्ड
आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया एक वैध दस्तावेज है। इसमें एक 12 अंकों की संख्या दर्ज रहती है, जो कि सभी नागरिकों के आधार कार्ड की भिन्न भिन्न होती है। यह संख्या भारत में कहीं भी व्यक्ति की पहचान और पते का एक पुख्ता प्रमाण होता है।
फर्जीवाड़े के मामले आये सामने
आधार कार्ड के कई फर्जीवाड़े मामले सामने आये हैं। जिसमे एक व्यक्ति से दो दो आधार कार्ड अलग अलग नंबरों से प्राप्त हुए हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि कोनसा आधार कार्ड असली है। ख़बरों को देखकर आपके मन में भी यह विचार आया होगा कि क्या आपका आधार कार्ड असली है या नकली।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
घर बैठे ऐसे चेक करें नकली और असली की पहचान
दोस्तों यदि आप अपने आधार कार्ड के असली या नकली होने की पहचान करना चाहते हैं तो नीचे लिखी प्रक्रिया को फॉलो करें।
- इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
- खुले हुए पेज पर आपको My Aadhar के सेक्शन में Aadhaar Services के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Verify an Aadhaar number के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इसमें आपको अपने आधार कार्ड का 12 संख्या वाला नंबर दर्ज करना है।
- वेरीफाई करने के बाद आपके सामने दर्ज किये गए नंबर से सम्बंधित आधारकार्ड की जानकारी खुल जाएगी।
- स्क्रीन पर लिखी जानकारी यदि आपके आधार कार्ड से मेल कर रही है तो आपका आधार कार्ड असली है।
- अगर नहीं कर रही तो आपका आधार कार्ड नकली है।
- इस प्रकार आप घर बैठे अपने आधार कार्ड के असली और नकली होने की पहचान कर सकते हैं।