दोस्तों जब भी हमारे मन में समुद्र तट वाली जगहों के बारे में घूमने का ख्याल आता है तो सबसे पहले एक ही नाम हमारे दिमाग में कौंधता है और वह है गोवा। गोवा भारत के पश्चिमी भाग में स्थिति एक छोटा सा तटीय राज्य है जो की अपने समुद्र तटों और खूबसूरत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। हर साल लाखो टूरिस्ट यहाँ छुट्टी मनाने के लिए आते है और हर किसी की ख्वाहिश एक बार इस सुन्दर जगह को देखने के होती ही है और आखिर हो भी क्यों ना ! यहाँ समुद्र की अठखेलियाँ, नीला-नीला पानी और समुद्री बीच की गुनगुनाती धूप लोगो के मन को मोह लेती है।
अगर आप भी गोवा घूमने का प्लान कर रहे है तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको गोवा की 52 प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेस-2023 (52 Places To Visit in Goa (2023) Things To Do in Goa, Sightseeing) सम्बंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे है। 52 Places to Visit in Goa-2023 के इस लेख में आपको इन जगहों के प्रसिद्ध टूरिस्ट अट्रैक्शन और अन्य महत्वपूर्ण फन-एक्टिविटीज के बारे में भी बताया जायेगा। यह लेख Tourist Places to Visit in Goa-2023 के बारे में जानकारी चाहने वाले लोगो को एक परफेक्ट टूरिज्म पैकेज प्रदान करेगा।
52 Places to Visit in Goa-2023
गोवा अपने सदाबहार समुद्री तटों और नाईट लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। यही कारण है की देश ही नहीं अपितु विदेश के सैलानी भी यहाँ के समुद्री तटों पर छुट्टियाँ मनाने के लिए आते है। गोवा के 52 प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेस-2023 इस प्रकार से है :-
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
- 1. बागा बीच (Baga Beach)- बागा बीच उतरी गोवा में स्थित गोवा का सबसे प्रसिद्ध बीच है। यहाँ आप गुनगुनाती धूप में सनबाथ का मजा ले सकते है। इसके अतिरिक्त यहाँ का सी-फ़ूड (Sea-Food) भी लोगो को अपना दीवाना बना देता है। अपनी नाईट-लाइफ और बीचेस पार्टी के लिए यह जगह नाइटलाइफ़ का एक्सपीरियंस करने वाले लोगो के परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बागा तट पर आपको स्नो पार्क में एडवेंचर करने के लिए स्लाइडिंग, आइस-बार और प्लेइंग ग्राउंड भी है जहाँ आप अलग-अलग एक्टिविटीज कर सकते है। समुद्र तट के किनारे डिनर करने वालो का सपना देखने वालों का सपना यहाँ आकार निश्चित रूप से पूरा हो जाता है।
- 2. कैंडोलिम बीच (Candolim Beach)- गोवा के समुद्री तटों की बात कैंडोलिम बीच के बगैर अधूरी है। मंडोली नदी के पास लोकेटेड यह बीच टूरिस्ट के हॉलिडे एक्सपीरियंस का मजा दुगुना कर देता है। यहाँ टूरिस्ट के लिए कई रिसोर्ट, नाईट पब, रेस्टोरेंट और लक्ज़री फैसिलिटीज मौजूद है। अगर आप गोथिक शैली के बने आर्चिटेचर को देखना चाहते है तो इस जगह को विजिट करना आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगा। इसके अतिरिक्त यहाँ के लोकल बाजार से आप सस्ते कपड़ो के अतिरिक्त ज्वेलरी का सामान भी खरीद सकते है जिसके लिए यह मार्केट बहुत फेमस है।
- 3. वाघातोर बीच (Vagator Beach)- पश्चिमी घाट के नजदीक स्थित वाघातोर बीच टूरिस्ट के बीच काफी प्रसिद्ध है। सहयाद्रि पर्वतो से घिरे घने वन यहाँ प्रकृति को पसंद करने वाले टूरिस्ट को आकर्षित करते है। इसके अतिरिक्त यहाँ आपको लाल-धारियों वाली ढ़ाल भी दिखाई देगी जो की अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आपको ताजे पानी के जल स्रोत भी मिल जायेंगे जहाँ आप निश्चित रूप से ही अपने आपको तरोताजा कर सकते है। इसके अतिरिक्त नजदीकी गाँवो का टूर करना और रिसोर्ट देखना भी अपने आप में अलग अनुभव देगा।
- 4. पालोलेम बीच (Palolem Beach)- हथेली की भांति स्थित पलोलेम बीच अपनी सफ़ेद रेत और खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आपको कई लोकल फिशरमैन और विदेशी टूरिस्ट मिल जायेंगे जिससे की आप लोकल-कल्चर को भी फील कर सकते है। इसके अलावा यहाँ आपको वाटर-स्पोर्ट्स और रिटेल थेरेपी लेने का भी मौका मिलेगा जिसके लिए आप यहाँ के तिब्बतन मार्केट को घूम सकते है। अगर आप बोटिंग और कयाकिंग करने की सोच रहे है तो यह जगह आपको निश्चित रूप से निराश नहीं करने वाली है साथ ही यहाँ आप कुछ समय तट के किनारे सुस्ता भी सकते है।
- 5. अगोंडा बीच (Agonda Beach)- अगर आप गोवा के भीड़भाड़ वाले बीचेस से दूर रहकर शान्ति से समुद्र तट का आनंद लेना चाहते है तो अगोंडा बीच आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ अन्य बीचेस मुकाबले कम भीड़ रहती है आप शांति से स्विमिंग, सनबाथ और समुद्री तट पर टहलने का आनंद ले सकते है। यहाँ का मौसम अधिकतर समय गर्म होता है ऐसे में आप समुद्र में अपना अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। रात के समय आप आसपास के लोकल मार्केट में घूमकर लोकल खाने का आनंद ले सकते है इसके अलावा यहाँ की नाईट लाइफ भी बहुत आकर्षक है।
- 6. बटरफ्लाई बीच (Butterfly Beach)- बटरफ्लाई बीच जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट है की यह बीच तितलियों के लिए प्रसिद्ध है। इस बीच को सीक्रेट बीच के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकि यहाँ पैदल जाने के लिए कोई रोड नहीं है ऐसे में सिर्फ नाव के माध्यम से इस बीच पर पहुँच जा सकता है। यह शांति पसंद करने वाले लोगो के लिए आदर्श जगह है जहाँ आप जंगल और समुद्र तट को एक साथ देख सकते है। साथ ही डॉलफिन मछली देखने और तितलियों की खोज करने वाले लोगो को भी यह बीच पर्याप्त अवसर मुहैया करवाता है।
- 7. कलांगुटे बीच (Calangute Beach)- उत्तरी-गोवा में स्थित कलांगुटे बीच को तटों की रानी (Queen of Beaches) भी कहा जाता है और इसका कारण इसका एक परफेक्ट टूरिस्ट एन्वॉयरनमेन्ट है। यहाँ टूरिस्ट को सुनहरे रेतीले समुद्री तटों पर रेस्टोरेंट, क्लब, पब, पार्टी हाल और सन लाउन्ज मिल जायेंगे जिससे की वे अपना दिन आराम से बिता सकते है। साथ ही पैरासेलिंग और वॉटर स्कीइंग के लिए भी यह बीच प्रसिद्ध है।
- 8. सिंक्वेरिम बीच (Sinquerim Beach)- सिंक्वेरिम बीच राजधानी पणजी से 16 किलोमीटर दूर है जो की अपने खूबसूरत बीच के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप गोवा के समुद्र तट से सूर्यास्त की खूबसूरती को निहारना चाहते है तो यह बीच आपको सूर्यास्त का अद्धभुत दृश्य प्रस्तुत करता है। इसके अलावा आप इस बीच के नजदीक अगुआदा किले को भी निहार सकते है। यहाँ हर साल दिसंबर माह में सनबर्न उत्सव का आयोजन किया जाता है ऐसे में यहाँ विदेशी टूरिस्टो का ताँता लगा रहता है।
- 9. अंजुना बीच (Anjuna Beach)- परिवार के साथ गोवा जाने वाले लोगो के लिए अंजुना बीच एक आदर्श टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ आपको वॉटर-स्पोर्ट्स, शॉपिंग और सी-फ़ूड (Sea-food) के लिए पर्याप्त साधन मिलेंगे। इसके अलावा मून-लाइट में पार्टी करने वालों के लिए भी यहाँ रेस्टोरेंट और क्लब की भरमार है। यहाँ आप बंजी-जंपिंग, बनाना राइड और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते है। साथ ही यह जगह टूरिस्ट को अलग-अलग एक्टिविटीज के लिए भी पूरा स्कोप देती है।
- 10. आरामबोल बीच (Arambol Beach)- अगर आप गोवा में भीड़-भाड़ से दूर एक साफ़-सुथरा और शांत बीच खोज रहे है तो अरम्बोल बीच पर आकर आपकी खोज निश्चित रूप से खत्म हो जाएगी। यहाँ आपको साफ़-सुथरा बीच मिलेगा जहाँ आप स्विमिंग, सनबाथ और योगा-मैडिटेशन जैसी आरामदायक गतिविधियां कर सकते है। साथ ही पैराग्लाइडिंग के लिए भी यहाँ विकल्प मौजूद है।
- 11. मोरजिम बीच (Morjim Beach)- लिटिल रूस के नाम से प्रसिद्ध मोरजिम बीच विदेशी सैलानियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ के शांत वातावरण में आप विभिन प्रकार की चिड़ियाँ देख सकते है साथ ही समुद्री कछुओं के घोसलों के लिए भी यह जगह प्रसिद्ध है। साल के अधिकतर समय यहाँ विदेशी टूरिस्टो की भरमार रहती है इसलिए यहाँ आपको खाने में कई तरह के विकल्प मिल जायेंगे। इसके अतिरिक्त अगर आप लोकल व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते है इसके लिए आप लोकल रेस्टोरेंट को भी विजिट कर सकते है जहाँ आप गोवा के पसंदीदा व्यजनो का स्वाद ले सकते है।
- 12. कोलवा बीच (Colva Beach)- दक्षिणी गोवा में स्थित कोलवा बीच ढाई किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ बीच है जहाँ आपको सफ़ेद रेत के बीचोबीच खड़े नारियल के पेड़ शान्ति प्रदान करते है। इसके अतिरिक्त एडवेंचर प्रेमियों के लिए यहाँ पैराग्लाइडिंग, स्पोर्ट-बोट राइडिंग और जेट स्कीइंग जैसे खेल उपलब्ध है। अगर आप पुर्तगाली घरों का दीदार करना चाहते है तो यहाँ आपको कई पुराने घर भी मिल जायेंगे जहाँ आप पुर्तगाली उपनिवेशकों द्वारा बनाये गए घरों को देख सकते है। वही शाम के समय पैदल टहलते हुए ठंडी समुद्री हवा निश्चित रूप से आपके गोवा टूर को पूरा करने का काम करेगी।
- 13. बैसीलीक ऑफ़ बोम जीसस (Basilica of Bom Jesus) – बोरोके शैली में निर्मित बैसीलीक ऑफ़ बोम जीसस एक रोमन कैथोलिक चर्च है जो की कोंकण में स्थित सबसे पुराने चर्च में से एक है। 16 वीं सदी में निर्मित इस चर्च को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिया है जहाँ st. फ्रांसिस ज़ेवियर (St. Francis Xavier.) के अवशेष रखे गए है। अगर आप इस जगह को देखना चाहते है तो आपको ओल्ड गोवा जरूर घूमना चाहिए।
- 14. चर्च ऑफ़ सेंट फ्रांसिस ऑफ़ असीसी (Church of Saint Francis of Assisi)- ओल्ड गोवा में स्थित चर्च ऑफ़ सेंट फ्रांसिस ऑफ़ असीसी 16वीं सदी में पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया है जिसे की यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के चर्च एंड कान्वेंट ऑफ़ गोवा में शामिल किया गया है।
- 15. चर्च ऑफ़ सेंट कजेतन (Church of Saint Cajetan)-ओल्ड गोवा में स्थित चर्च ऑफ़ सेंट कजेतन का निर्माण प्रारम्भ में एक हॉस्पिटल के रूप में इतालियन प्रीस्टो द्वारा किया गया था। ग्रीक क्रॉस और बड़े गुम्बद वाली यह बिल्डिंग कोर्निथिऑन स्थापत्य का अद्धभुत उदाहरण पेश करती है।
- 16. मए डे देउस चर्च (Mae De Deus Church)- कलांगुटे बीच से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित मए डे देउस चर्च 1873 में निर्मित की गयी। नवीन गोथिक शैली में निर्मित यह चर्च गोवा के सबसे प्रसिद्ध चर्च में से एक है जहाँ सेंट नोस्सा सनहोरा की पूजा की जाती है।
- 17. चर्च ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ दी माउंट (Church of Our Lady of the Mount)-ओल्ड गोवा में स्थित चर्च ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ दी माउंट वर्जिन मेरी (Virgin Mary) को समर्पित रोमन कैथोलिक चर्च है जिसे 15वीं शताब्दी में पुर्तगाली गवर्नर द्वारा निर्मित किया गया था। ओल्ड गोवा में आप शाम को घूमते हुए इस चर्च से पूरे शहर का दृश्य देख सकते है।
- 18. अगुआदा किला (Fort Aguada)- 1864 में निर्मित अगुआदा किला गोवा के लैंडमार्क में से एक है। 4 मंजिला यह लाइटहाउस एशिया के सबसे पुराने लाइटहाउस में से एक है जहाँ से आप अरब सागर का मनोरम दृश्य देख सकते है। इसके अतिरिक्त इस लाइटहाउस में आप पुरानी जेल का दीदार कर इतिहास के पन्नों को भी ढूंढ सकते है।
- 19. रिइस मागोस किला (Reis Magos Fort)- मंडोवी नदी के नजदीक स्थित रिइस मागोस किला 15वीं सदी में निर्मित किला है जो की गोवा के सबसे पुराने किलो में से एक है। गोवा के इतिहास को जानने के लिए इस किले को देखना काफी इंट्रेस्टिंग है। इसका उपयोग कुछ समय तक जेल के रूप में भी किया गया था।
- 20. काबो दे रामा किला (Cabo de Rama Fort)- काबो दे रामा किला गोवा के कैनाकोना तट पर स्थित मध्यकालीन किला है जिसका नियंत्रण लम्बे समय तक पुर्तगालियों के हाथ में रहा है। इस किले का सम्बन्ध भगवान राम और माता सीता से भी बताया जाता है ऐसे में इस जगह का अनुभव लेना आपको अच्छा लगेगा।
- 21. कोरजुएम किला (Corjuem Fort)- राजधानी पणजी से 12 किलोमीटर दूर कोरजुएम किला लम्बे समय तक पुर्तगाली शासन का मिलिट्री बेस रहा है ऐसे में यह किला आपको इतिहास की पुरानी यादो में ले जा सकता है। इस किले से आप आसपास के क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते है साथ ही यहाँ नदियों का स्वर टूरिस्ट का मन मोह लेता है।
- 22. सी कैटेरल दे सांता कटरीना (Sé Catedral de Santa Catarina)- यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के चर्च एंड कान्वेंट ऑफ़ गोवा में शामिल सी कैटेरल दे सांता कटरीना एक रोमन कैथोलिक कैथेड्रल है जिसे पुर्तगालियों की विजय के उपलक्ष में बनाया गया था। इस कैथेड्रल में गोल्डन बेल के नाम से विशाल घंटी है ।
- 23. चर्च ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ दी इमैक्युलेट कन्सेप्शन (Church of Our Lady of the Immaculate Conception)-15वीं सदी में बनी चर्च ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ दी इमैक्युलेट कन्सेप्शन गोवा की सबसे पुरानी चर्च में से एक है जो की बारोक शैली में निर्मित सुन्दर ईमारत है। यहाँ आप इतालियन शैली का अद्धभुत सामंजस्य देख सकते है।
- 24. चैपल ऑफ़ सेंट कैथरीन (Chapel of Saint Catherine)- बारोक शैली में निर्मित चैपल ऑफ़ सेंट कैथरीन को 15वीं सदी में पुर्तगाली जनरल के गोवा विजय के उपलक्ष में निर्मित किया गया था। इस चर्च का गोवा के विस्तार के साथ ही विस्तार हुआ है जो की सम्भवता इस क्षेत्र की प्रारंभिक चर्चों में से एक है।
- 25. सांता क्रूज़ चर्च (Santa Cruz Church)- होली-क्रॉस चर्च के नाम से प्रसिद्ध सांता क्रूज़ चर्च नवीन गोथिक शैली में निर्मित सुन्दर चर्च है जो की गोवा में एक प्रसिद्ध लैंडमार्क है। इस चर्च में आप भारतीय और यूरोपीय शैली का सामंजस्य देख सकते है जो की इस चर्च को औरों से ख़ास बनाती है।
- 26. नोसा सेनहोरा दे पेन्हा दे फ़्रांसा (Nossa Senhora de Penha de Franca)-16वीं सदी में बनी नोसा सेनहोरा दे पेन्हा दे फ़्रांसा स्पेनिश सेंट नोसा सेनहोरा को समर्पित चर्च है। मंडोवी और मापुसा नदियों के संगम पर स्थित होने के कारण यह चर्च पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। साथ ही चर्च के भीतरी भाग की सजावट भी दर्शनीय है।
- 27. चपोरा किला (Chapora Fort)- चपोरा नदी के पास स्थित चपोरा किला मुस्लिम शासक आदिल शाह द्वारा बनाया गया था जिसे बाद में पुर्तगालियों द्वारा अपने अधीन किया गया था। इस किले के चारो तरफ की ढलान इसे अद्धभुत बनाती है यही कारण है की यहाँ पर्यटकों का तांता लगा रहता है।
- 28. तिराकोल किला (Tiracol Fort)- राजधानी पणजी के 42 किलोमीटर उत्तर में स्थित तिराकोल किला तिराकोल नदी के तट पर बसा है। इस किले से आप आसपास के सभी क्षेत्रों का नेचुरल व्यू देख सकते है साथ ही यहाँ आपको इतिहास से जुड़ी हुयी चीजों को देखने का मौका मिलेगा।
- 29. मंगेश मंदिर (Mangueshi Temple)- उतरी गोवा में स्थित मंगेश मंदिर गोवा के सबसे पुराने शिव मंदिरो में से एक है। यह गोवा में सबसे अधिक विजिट किया जाने वाला शिव मंदिर है जहाँ शिवलिंग का पूजन किया जाता है। भगवान् मंगेश को शिव का अवतार माना जाता है। महाशिवरात्रि और अन्य हिन्दू त्यौहारों के अवसर पर यहाँ अधिक भीड़ रहती है।
- 30. मारुति मंदिर (Maruti Temple)- राजधानी पणजी में स्थित मारुति मंदिर भगवान् राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को समर्पित है। मुख्य सड़क से आप मंदिर में स्थित मारुति की मूर्ति देख सकते है। मंगलवार को यहाँ भक्तो की अधिक भीड़ रहती है और हनुमान की विशेष पूजा की जाती है। फरवरी माह में यहाँ 10 दिन का विशेष मेला लगता है।
- 31. महालासा नारायणी मंदिर (Mahalasa Narayani Temple)- भगवान् विष्णु के नारी अवतार मोहिनी को समर्पित महालासा नारायणी मंदिर भारत के उन गिने-चुने मंदिरो में से एक है जहाँ भगवान विष्णु के नारी रूप की पूजा की जाती है। पुर्तगालियों द्वारा इस प्राचीन महालासा मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया था जिसके बाद 17वीं सदी में इस मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया था। इसके बाद इसे वेल्हम में बसाया गया है जहाँ आप मंदिर की भव्य कारीगरी देख सकते है।
- 32. शान्ता दुर्गा मंदिर (Shanta Durga Temple)- राजधानी पणजी से 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शान्ता दुर्गा मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित मंदिर है जो की अपनी आर्किटेच के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में आप पश्चिमी रोमन आर्किटेच का प्रभाव देख सकते है जो की इसे यूनिक बना देता है। माँ दुर्गा के दोनों तरफ भगवान विष्णु और महेश की मूर्ति भी दर्शनीय है ।
- 33. सप्तकोटेश्वर मंदिर (Saptakoteshwar Temple)- कदंबा वंश द्वारा 12वीं सदी में निर्मित सप्तकोटेश्वर मंदिर कोंकण क्षेत्र में भगवान शिव के 6 प्रमुख स्थलों में से एक है। यहाँ आपको मुग़ल शैली का गुम्बद और यूरोपियन शैली का मंडप दिखाई देगा जो आर्किटेच में इस मंदिर को अलग बनाता है। यहाँ काल भैरव को समर्पित दीपस्तम्भ दर्शनीय है।
- 34. ब्रह्मा मंदिर (Brahma Temple)- भारत में भगवान ब्रह्मा का सबसे प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान में पुष्कर में स्थित है। हालांकि अधिकतर लोगो को यह ज्ञात नहीं है की गोवा के नागरगाँव में भी आपको भगवान ब्रह्मा का मंदिर देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है। कदंबा वंश के समय निर्मित 12वीं सदी का यह मंदिर भगवान ब्रह्मा की अद्धभुत मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है।
- 35. पुरातत्व संग्रहालय (Archaeological Museum)- अगर आप ऐतिहासिक चीजों को देखने के शौकीन है तो पुरातत्व संग्रहालय आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ आप गोवा के मध्यकालीन इतिहास की झलक देख सकते है इसके अलावा आपको यहाँ दुर्लभ चीजें भी देखने को मिल जाएँगी। यह संग्रहालय उत्तरी गोवा में स्थित है।
- 36. वैक्स वर्ल्ड संग्रहालय (Wax World Museum)- लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय की तरह ही गोवा का भी अपना वैक्स संग्रहालय है जहाँ आप भारत की संस्कृति की झलक देख सकते है। यहाँ आपको भारतीय महापुरुषों की वैक्स मूर्ति के दर्शन के अतिरिक्त भारत की कल्चर से सम्बंधित प्रदर्शनी भी देखने को मिलेंगी।
- 37. भारतीय नौसेना एविएशन संग्रहालय (Indian Naval Aviation Museum)- अगर आप भारतीय नौसेना का इतिहास जानना चाहते है तो भारतीय नौसेना एविएशन संग्रहालय आपको इसके लिए भरपूर मौके उपलब्ध करवाता है। यहाँ आप ना सिर्फ भारतीय नौसेना की विकास यात्रा सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे अपितु आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विराट की विशाल प्रतिकृति भी दर्शनीय है। जानकारी के लिए बता दे की यह एशिया का एकमात्र नौसेना संग्रहालय है।
- 38. म्यूज़ियम ऑफ क्रिस्चियन आर्ट (Museum of Christian Art)- ओल्ड गोवा में स्थित म्यूज़ियम ऑफ क्रिस्चियन आर्ट, क्रिस्चियन आर्ट से सम्बंधित संग्रहालय है जो की अपनी मशहूर पेंटिंग के लिए मशहूर है। यहाँ आप क्रिस्चियन आर्ट पर भारतीय संस्कृति की झलक देख सकते है। इसके अतिरिक्त यहाँ पेंटिंग, टेक्सटाइल, फर्नीचर और अन्य वस्तुएँ दर्शनीय है।
- 39. प्राचीन गोवा संग्रहालय (Ancestral Goa Museum)- राजधानी पणजी से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन गोवा संग्रहालय एक खुला संग्रहालय है जहाँ आप गोवा के ग्रामीण समाज की झलक देख सकते है। इसके अतिरिक्त यहाँ आप विभिन प्रकार की गतिविधियों में भी हाथ आजमा सकते है जिनमे गोवा की कला, हथकरघा और अन्य संस्कृतिक गतिविधियाँ प्रमुख है ।
- 40. हाउसेस ऑफ़ गोवा (Houses of Goa)- गोवा के औपनिवेशिक शासन से जुड़ी स्थापत्य कला को देखने के लिए हाउसेस ऑफ़ गोवा एक प्रमुख स्थान है। यहाँ आप पुर्तगाली शैली में बने घरो की झलक देख सकते है जिससे की आप इतिहास की पुरानी यादों में खो जायेंगे। इसको गेरार्ड दे कुन्हा द्वारा डिजाईन किया गया है जहाँ आपको खूबसूरत घरों, दीवार, टाइल्स और रैलिंग को देखने के मौका मिलेगा।
- 41. दूधसागर झरना (Dudhsagar Waterfalls)- गोवा-कर्नाटक सीमा के पास मंडोवी नदी पर स्थित दूधसागर झरना भारत के सबसे प्रसिद्ध वाटरफॉल में से एक है। जैसे की इसके नाम से ही इंगित होता है की इसका जल सफ़ेद दूध की तरह है जो की 4 भागो में नदी में गिरता है। यहाँ आसपास की हरियाली टूरिस्ट के मन को मोह लेती है इसके अलावा आप यहाँ ट्रैकिंग का विकल्प भी खोज सकते है।
- 42. ताम्बाडी सुरला झरना (Tambadi Surla Waterfalls)- राजधानी पणजी से 2 घंटे की दूरी पर स्थित ताम्बाडी सुरला झरना पर्यटकों की बकेट लिस्ट में शामिल होता है। 50 मीटर की ऊंचाई से गिरने वाला झरना आपको ताजगी के अहसास से भर देता है। यहाँ आप कुछ देर ठहरकर झरने के नीचे बने नेचुरल स्विमिंग-पुल में कुछ देर तक नहाकर अपनी थकान मिटा सकते है। इसके अलावा आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती आपको यहाँ अपना समय बिताने पर मजबूर कर देती है।
- 43. कुसकेम झरना (Kuskem Waterfalls)- दक्षिणी गोवा में स्थित कुसकेम झरना पर्यटकों की नजर से एक अनछुआ झरना है जहाँ आप प्रकृति को अपने सबसे अच्छे रूप में देख सकते है। कुसकेम झरना साफ़ पानी का जलस्रोत है जो की किसी शीशे भाँति प्रतीत होता है। यहाँ के आसपास के गाँव घने जंगलो के मध्य बसे है ऐसे में अगर आप मानसून या बरसात के मौसम के दौरान यहाँ जाते है तो आप हरे-भरे जंगलो के बीच बसे इस झरने की पूरी सुंदरता का आनंद ले सकते है।
- 44. हिवरे झरना (Hivre Waterfalls)- राजधानी पणजी से 75 किलोमीटर की दूरी पर लोकेटेड हिवरे झरना किसी वंडरलैंड से कम नहीं है। पश्चिमी घाट के मध्य स्थित यह झरना सहाद्रि पर्वतमाला का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है इसके अतिरिक्त यहाँ से आप समुद्र का भी दीदार कर सकते है। अगर आप गोवा की सारी सुंदरता एक ही जगह देखना चाहते है तो हिवरे झरना इसके लिए आदर्श स्थल है। यहाँ आपको विभिन प्रकार की पक्षियों की प्रजाति, विभिन प्रकार से जंतु और पेड़-पौधे मिलेंगे। इसके अलावा ट्रैकिंग के लिए भी यहाँ आपको पर्याप्त अवसर प्राप्त होते है।
- 45. अर्वलेम झरना (Arvalem Waterfalls)- गोवा के दक्षिण-पश्चिमी तट पर बसा अर्वलेम झरना मानसून के सीजन में अपने पूरे प्रवाह में होता है। इस दौरान आप यहाँ सत्तर मीटर से गिरते झरने का प्रवाह महसूस कर सकते है। यहाँ का दूधिया शीतल जल पर्यटकों के मन को मोह लेता है जो की सफ़ेद शीशे की भांति महसूस होता है। यहाँ आप अपना अच्छा-ख़ासा समय बिता सकते है इसके अतिरिक्त यहाँ आसपास की हरियाली में घूमना, फोटो खिंचवाना और शॉपिंग करने जैसी एक्टिविटीज भी की जा सकती है।
- 46. चारवणे झरना (Charavne Waterfalls)- राजधानी पणजी से 57 किलोमीटर दूर चारवणे गाँव में स्थित चारवणे झरना गोवा के सबसे अनछुए टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। यहाँ आपको छोटे-बड़े कई झरने मिल जायेंगे जो की पर्यटकों के मन को शीतलता पहुंचाते है। इसके अलावा आपको यहाँ ट्रैकिंग का भी विकल्प मिलता है। अगर आप यहाँ ट्रैकिंग करना चाहते है तो इसके लिए डेढ़-किलोमीटर लम्बा ट्रैकिंग रूट भी मौजूद है जो की ऊबड़-खाबड़ रास्तो, घने जंगल, पेड़-पौधों और घुमावदार रास्तो से गुजरता है। यह ट्रेकिंग रुट एडवेंचर चाहते वाले पर्यटकों के लिए सभी जरुरी आवश्यकताएँ मुहैया करवाता है।
- 47. बोंडला वन्यजीव अभ्यारण (Bondla Wildlife Sanctuary)- सिर्फ 8 किलोमीटर के दायरे में फैला बोंडला वन्यजीव अभ्यारण पर्यावरण प्रेमियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ आपको विभिन प्रकार के पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और जीवों की प्रजाति देखने को मिल जाएँगी। इसके अतिरिक्त यहाँ बच्चो के लिए ज़ू भी है जो की परिवार के साथ गोवा जाने वाले लोगो के लिए आदर्श टूरिस्ट प्लेस है। साथ ही फुर्सत के क्षणो में आप यहाँ वानस्पतिक गार्डन का दीदार भी कर सकते है।
- 48. महदेई वन्यजीव अभ्यारण (Mhadei Wildlife Sanctuary)- 208 वर्ग किलोमीटर में फैली महदेई वन्यजीव अभ्यारण उत्तरी गोवा में स्थित प्रसिद्ध वन्यजीव अभ्यारण है। यह देश के सबसे अधिक जैवविविधता वाले क्षेत्रों में से एक है जहाँ विभिन प्रकार की वनस्पतियों, जीवों और अन्य प्राकृतिक चीजों का एक साथ दीदार किया जा सकता है। यह क्षेत्र पश्चिमी घाट के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्र है ऐसे में यहाँ बाघ भी पाए जाते है।
- 49. कोटगाओ वन्यजीव अभ्यारण (Cotigao Wildlife Sanctuary)- दक्षिणी गोवा में स्थित कोटगाओ वन्यजीव अभ्यारण राज्य का दूसरा सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण है जहाँ आपको विभिन प्रकार की प्रजातियों के पक्षी देखने को मिल जायेंगे। गोवा कर्नाटक सीमा पर स्थित यह वन्यजीव अभ्यारण पक्षियों की रंग-बिरंगी प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है जिसके लिए हर वर्ष लाखों पक्षी प्रेमी यहाँ आना पसंद करते है। इसके अलावा आप अन्य प्रकृति का दीदार करने के लिए भी अपना समय निकाल सकते है।
- 50. डॉ सलीम अली बर्ड सेंचुरी (Dr Salim Ali Bird Sanctuary)- महान पक्षी प्रेमी डॉ सलीम अली के नाम पर स्थापित डॉ सलीम अली बर्ड सेंचुरी भारत की गिनी-चुनी बर्ड सेंचुरी में से एक है। यहाँ आप विभिन प्रकार के पक्षियों का दीदार कर सकते है इसके अतिरिक्त यहाँ घड़ियाल और अन्य जलीय जीवो को भी देख सकते है। राजधानी पणजी से मात्र 15 मिनट की दूरी पर स्थित डॉ सलीम अली बर्ड सेंचुरी जाने के लिए वन-विभाग द्वारा पर्यटकों के लिए नाव का इंतजाम भी किया जाता है।
- 51. भगवान महावीर सेंचुरी (Bhagwan Mahaveer Sanctuary)- पश्चिमी-घाट के 240 वर्ग मीटर में फैली भगवान महावीर सेंचुरी पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ टूरिज्म का पूरा पैकेज प्रदान करता है। यहाँ आप विभिन प्रकार से पशु-पक्षी, जीव-जंतु और वनस्पति देख सकते है। इसके अलावा यहाँ गोवा के अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी मौजूद है जिसमे दूधसागर झरना सबसे प्रसिद्ध है।
- 52. नेत्रवाली वन्यजीव अभ्यारण (Netravali Wildlife Sanctuary)- दक्षिणी गोवा में 211 वर्ग मीटर में फैला नेत्रवाली वन्यजीव अभ्यारण गोवा के वन्यजीव अभ्यारण में अपना प्रमुख स्थान रखता है। यहाँ आपको जैवविविधता के अतिरिक्त प्राकृतिक सौंदर्य से भरे पर्वतीय चोटियाँ, झरने और धार्मिक स्थलों के दीदार करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप यहाँ के प्राकृतिक वातावरण को नजदीक से जानने के लिए ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकते है।
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको गोवा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लिस्ट फोटो के साथ (goa tourist places list with photos) सम्बंधित पूरी जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आप 52 Places To Visit in Goa (2023) Things To Do in Goa, Sightseeing सम्बंधित किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछना चाहते है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते है। हम आपके प्रश्नो का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।
गोवा के पर्यटक स्थलों के संबंध में अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
गोवा में वर्ष भर पर्यटकों का ताँता लगा रहता है परन्तु अधिकतर पर्यटक यहाँ गर्मी के मौसम में आना पसंद करते है। गर्मी के मौसम में आप यहाँ स्विमिंग और वाटर रिलेटेड एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते है। इसके अतिरिक्त दिसंबर और जनवरी माह में भी यहाँ पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है क्यूंकि क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर पूरी दुनिया से टूरिस्ट यहाँ सेलिब्रेट करने आते है। साथ ही न्यू ईयर के समय यहाँ आपको कई तरह की पार्टीज और फेस्टिवल देखने का भी मौका मिलेगा जिससे आप गोवा ट्रिप का पूरा आनंद ले सकते है।
गोवा पूरे देश और दुनिया से सड़क, रेल और हवाई मार्ग द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है ऐसे में आप अपनी सुविधानुसार कोई भी विकल्प चुन सकते है। यहाँ के डाबोलिम हवाई अड्डे के लिए पूरी दुनिया और देश के सभी भागों से फ्लाइट उपलब्ध है ऐसे में आप हवाई मार्ग का विकल्प चुन सकते है। इसके अतिरिक्त यह राज्य रेल नेटवर्क से भी अच्छे से कनेक्टेड है जिसके लिए आप रेलमार्ग का भी प्रयोग कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप गोवा के नजदीकी राज्यों से भी यहाँ के लिए डायरेक्ट बस पकड़ सकते है। इसके अतिरिक्त प्राइवेट व्हीकल भी आपके सड़क मार्ग के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
पूरे देश में गोवा अपने वाटर एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए प्रसिद्ध है ऐसे में आप यहाँ बोट-राइडिंग, सर्फिंग, कयाकिंग, काइट-सर्फिंग, बनाना बोट राइडिंग और जेट-स्कीइंग कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप यहाँ पश्चिमी घाट में स्थित पर्यटक स्थलों में ट्रैकिंग और हाईकिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते है।
हाँ गोवा प्रकृति प्रेमियों को भी एक्सप्लोर करने का भरपूर मौका देता है। यहाँ पर देश के 6 वन्यजीव अभ्यारण है ऐसे में आप यहाँ विभिन प्रकार के स्पीशीज और वनस्पति का दीदार कर सकते है। इसके अतिरिक्त पक्षी प्रेमियों के लिए यहाँ डॉ सलीम अली बर्ड सेंचुरी (Dr Salim Ali Bird Sanctuary) में भी विभिन प्रकार से पक्षियों को देखने का भरपूर मौका मिलता है।
गोवा अपने सदाबहार झरनो के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध रहा है। यहाँ आपको कई प्रसिद्ध झरने मिल जायेंगे जिनमे से प्रमुख झरने इस प्रकार है –दूधसागर झरना, ताम्बाडी सुरला झरना, कुसकेम झरना, हिवरे झरना और चारवणे झरना . गोवा में स्थित इन झरनो में आप कुछ पल ठहरकर अपने मन और शरीर को तरोताजा कर सकते है।
गोवा अपने समुद्री तटों, चर्च, एडवेंचर एक्टिविटीज, वाइल्डलाइफ, नाइटलाइफ़, रेस्टोरेंट, क्लब और लोकल-मार्केट के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यही कारण है की प्रतिवर्ष यहाँ लाखो देशी और विदेशी सैलानी आते है। इसके अतिरिक्त नाईट-लाइफ का अनुभव चाहने वाले पर्यटकों के लिए गोवा सबसे आदर्श जगह है जहाँ आप नाईट लाइफ को एन्जॉय कर सकते है।
गोवा अपने चर्च के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहाँ आपको भारत के कुछ सबसे पुराने और खूबसूरत चर्च देखने को मिलेंगे। यहाँ के प्रमुख चर्च इस प्रकार से है-बैसीलीक ऑफ़ बोम जीसस, चर्च ऑफ़ सेंट कजेतन, चर्च ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ दी इमैक्युलेट कन्सेप्शन, चर्च ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ दी माउंट, नोसा सेनहोरा दे पेन्हा दे फ़्रांसा, चर्च ऑफ़ सेंट फ्रांसिस ऑफ़ असीसी, सी कैटेरल दे सांता कटरीना एवं सांता क्रूज़ चर्च
अगर आप पुरानी चीजों को देखने का शौक रखते है तो गोवा के संग्रहालय आपके लिए आदर्श स्थल है। यहाँ आपको गोवा के इतिहास और संस्कृति की झलक मिल जाएगी। गोवा के प्रसिद्ध संग्रहालय इस प्रकार से है- पुरातत्व संग्रहालय (Archaeological Museum), भारतीय नौसेना एविएशन संग्रहालय, म्यूज़ियम ऑफ क्रिस्चियन आर्ट, प्राचीन गोवा संग्रहालय और हाउसेस ऑफ़ गोवा (Houses of Goa)
गोवा में आपको कई प्रसिद्ध मंदिर भी मिल जायेंगे जहां आपको निश्चित ही आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी। गोवा के प्रसिद्ध मंदिर इस प्रकार से है –मंगेश मंदिर, महालासा नारायणी मंदिर, मारुति मंदिर, शान्ता दुर्गा मंदिर, सप्तकोटेश्वर मंदिर और ब्रह्मा मंदिर
हाँ गोवा में आप विभिन प्रकार के स्थानीय व्यंजनों का आनन्द ले सकते है। यहाँ आपको कई ऐसे रेस्टोरेंट मिल जायेंगे जो आपको ट्रेडिशनल गोवा व्यंजन प्रस्तुत कर सकते है। इसके अतिरिक्त यहाँ आपको कॉन्टिनेंटल खाने के लिए ढेरों विकल्प मौजूद है।