तो दोस्तों आप सभी ने कभी न कभी तो भूत की कहानिया अवश्य ही सुनी होंगी। लेकिन आप सभी यह सोच रहे होंगे की भूत जैसी कोई चीज इस दुनिया में है ही नहीं। लेकिन ऐसा नहीं है इस दुनिया में भूत जैसी चीज भी मौजूद है। ऐसा कई लोगो का मानना है की भोत होते है। तो क्या आप मानते है की भूत होते है। यहाँ तक की कई लोग तो इस बात का भी दावा भी करते है की उन्होंने अपनी आँखों से भूत को देखा है। जी हाँ दोस्तों इस दुनिया में ऐसी कई जगहे है जहाँ पर आज भी भूतो का वास है। तो क्या आप मानते है की भूत होता है अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख में दुनिया की 10 सबसे भुतहा जगहें के बारे में बताने वाला हूँ जहाँ अपर आज भी भूतो का वास है और केवल में ही नहीं बल्कि अधिकतर लोगो का मानना है की यह जगह काफी डरावनी है।
दुनिया के सात अजूबे 2022 | 7 Wonders of the World in Hindi
तो दोस्तों क्या आप भी भूत के बारे में जानना चाहते है और यह भी जानना चाहते है की दुनिया की वह कौनसी जगहे है जहा पर आज भी भूत मौजूद है तो आइये जानते है की कौनसी जगहें है जो की दुनिया की सबसे भूतिया जगहों में अति है। तो दोस्तों कृपया कर हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े ताकि आप भी उन जगहों के बारे में जान सके जहाँ पर आज भी भूतो का वास माना जाता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
इसको भी अवश्य पढ़े :- दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
Article Contents
- 1 दुनिया की 10 सबसे भुतहा जगहें | 10 most haunted places in the world
- 1.1 1. मोंटे क्रिस्टो रियासत, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया | Monte Cristo Australia
- 1.2 2. गुड़ियों का द्वीप, मेक्सिको | Dolls Island, Mexico
- 1.3 3. भानगढ़, राजस्थान, भारत | Bhangarh fort India
- 1.4 4. टावर ऑफ लंदन, लंदन, इंग्लैंड | Tower of London England
- 1.5 5. सुसाइड फॉरेस्ट, ओकिघारा, जापान | Suicide forest Aokigahara Japan
- 1.6 6. पोवेग्लिया द्वीप, इटली | Poveglia Island Italy
- 1.7 7. दी क्वीन मैरी होटल, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका | The queen mary hotel
- 1.8 8. नियाग्रा फॉल की चीखती गुफा, अमेरिका | Niagara falls haunted tunnel
- 1.9 9. गुड होप का किला, केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका | Castle of good hope South Africa
- 1.10 10. चंगी अस्पताल, सिंगापुर | Changi hospital Singapore
दुनिया की 10 सबसे भुतहा जगहें | 10 most haunted places in the world
तो दोस्तों आज हम आप सभी को अपने इस लेख के जरिये दुनिया की सबसे 10 भूतिया जगहों के बारे में बताने वाल है जहाँ पर भूत देखे गए है और इन सभी जगह पर बहुत से लोगो की मौत हुई है जिसका कारण भूत को माना जाता है। वहां की पुलिस के द्वारा भी इन सभी जगहों पर रात के समय जाने से मन किया हुआ है। तो दोस्तों अगर आप भी इन सभी जगहों के बारे में जानना चाहते है तो उसके लिए आपको हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा तब ही आप इन सभी जगह की कहानी के बारे में जान सकोगे।
1. मोंटे क्रिस्टो रियासत, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया | Monte Cristo Australia
तो दोस्तों मोंटे क्रिस्टो रियासत एक जगह है जो की ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। इस जगह को विश्व की सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है। इस जगह पर लोग जाने से बहुत से लोग डरते है। इस जगह का निर्माण 1885 में हुआ था। उसी के बाद से इस घर में बहुत सी ऐसी घटनाये हुई जिसने लोगो क बहुत डरा दिया था जिसकी वजह से यहाँ पर कोई भी जाना पसंद नहीं करता। क्रेवले परिवार को ही इस घर का मालिक माना जाता था। इस जगह पर बहुत से लोगो ने अपनी जान गवाई है।
इस जगह पर एक बच्चा सीढ़ियों से गिरकर मर जाता है, इस घर की एक नौकरानी घर की बालकनी से गिरकर मर जाती है और एक लड़के की मौत यहाँ पर स्थित स्तबल में जलने की वजह से हो जाती है। कई लोगो का मानना यह भी है की इस घर की रखवाली करने वाला एक व्यक्ति था जिसका एक बेटा था जो की पागल था। उस लड़के का नाम हेरोल्ड था। उसके पागल होने के कारण उस लड़के को करीब 40 वर्षो तक लोहे की चैन से बांधकर रख गया था। एक बार की बात है उस लड़के की माँ मर चुकी थी और वह लड़का अपनी माँ के शरीर से लिपटा हुआ था और यह सभी चीज लोगो ने देखि तो उस समय उस लड़के को पागलखाने बेहज दिया गया।
जब उस लड़के को पागल खाने भेजा गया तब उस लड़के की कुछ समय बाद ही मौत हो गयी थी। यह सभी घटनाएं होने के बाद क्रेवले परिवार ने उस घर को छोड़ना ठीक समझा और उन्होंने उस घर को 1948 में छोड़ दिया था। उसकेबाद कई लोग इसमें आये पर उनकी भी मौत हो गयी उसके बाद कोई भी इस घर में नहीं आया और आज के समय भी यह खली ही है।
दुनिया में कुल कितने देश हैं उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है ?
2. गुड़ियों का द्वीप, मेक्सिको | Dolls Island, Mexico
तो दोस्तों यह एक द्वीप है जो की मेक्सिको में मेक्सिको सिटी से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वैसे तो यह जगह बहुत ही खूबसूरत है और इस जगह की खूबसूरती ही लोगो के आकर्षण का केंद्र है परन्तु इस जगह पर कई लोग जाने से घबराते भी है। जिसका एक कारण है वो यह है की इस जगह पर पेड़ो पर बहुत सी गुड़ियाओं का झुण्ड लटका रहता है। उस जगह पर लटकी हुई सभी गुड़ियाँ कोई आम गुड़ियाएं नहीं है बल्कि वह सभी भूतिया गुड़िया है। लोगो के ऐसा भी लगता है की वह सभी गुड़िया उनको घूर रही हो कई लोग तो इस दृश्य को देखकर डर भी जाते है। इसके भूतिया होने के पीछे भी कहानी है।
बहुत समय पहले की बात है इस द्वीप पर एक डॉन जूलियन संटाना बरेरा नमक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए आये थे। फिर वह यहाँ पर रहने लगे परन्तु एक दिन की बात है उन्हें वहां पर एक नाले में बह रही बच्ची की लाश मिली। तो उन्होंने उस बच्ची की लाश निकाली उस बच्ची की लाश को एक जगह पर दफना दिया। उसके बाद उन्होंने देखा की उसी नाले में एक गुड़िया भी बहकर आ रही थी उन्होंने उस गुड़िया को भी निकला और उन्होंने उस गुड़िया को एक पेड़ पर लटका दिया क्योंकि उन्हें उस बच्ची के मरने का बहुत दुःख था इसलिए ही उन्होंने उस गुड़िया को पेड़ पर लटकाया था।
उसके बाद उनके साथ अजीब सी हरकते होने लगी और वह डरने लगे इसलिए उन्होंने वहाँ पर बहुत सी गुड़िया पेड़ो पर टांग दी। वह वहां पर गुड़िया को तब तक टांगते रहे जब तक उनकी मृत्यु नहीं होगयी। कई लोगो का मानना यह है की उस बच्ची की वजह से ही उनकी जान गयी है और गुड़िया भी भूतिया है तभी से लोग यह पर आने से डरते है।
क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देश – यहाँ दुनिया के सबसे बड़े देशों की सूची देखें!
3. भानगढ़, राजस्थान, भारत | Bhangarh fort India
इसके बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे क्योंकि भानगढ़ का किला भारत की सबसे भूतिया जगहों में से एक है। यह किला दिल्ली और जयपुर के बीच के हाईवे के पास है। आज के समय में यह किला खंडर के रूप में बदल चूका है। एक भारत की सबसे खतरनाक व भूतिया जगहों में से एक है। कई लोगो का थो यह भी मानना है की जो भी व्यक्ति यहाँ पर जाता है वह कभी भी लौटकर वापस नहीं आता है। इस जगह पर इंसान ही नहीं बल्कि कोई जानवर भी नहीं जाता है। इस जगह को भूतो का गढ़ भी कहा जाता है। इस किले की बहुत सी कथाये है जिसकी वजह से इस किले को भूतिया बताया जाता है।
यह कहानी भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती की और उसी राज्य में रहने वाले एक तांत्रिक जिसक नाम सिंधु सेवड़ा था उसकी है। माना यह जाता है की राजकुमारी रत्नावती बहुत ही खूबसूरत थी और वह तांत्रिक सिंधु सेवड़ा उस राजकुमारी से प्रेम करता था। परन्तु वह रानी से सीधा सीधा जाकर प्यार का इजहार नहीं कर सकता था तो इसलिए उस तांत्रिक ने काला जादू करने की सोची और एक दिन जब राजकुमारी रत्नावती अपनी सहेलियों के साथ बाजार गयी हुई थी तब वह इत्र खरीद रही थी क्योंकि उसको इत्र बहुत पसंद था और उस इत्र में उस तांत्रिक ने काला जादू कर रखा था। जैसे ही राजकुमारी को यह बात पता चली तो राजकुमारी ने उस इत्र को फेक दिया।
वह इत्र की बोतल एक चट्टान से टकरा कर टूट गयी और फिर काळा जादू के कारन वह चट्टान उस तांत्रिक के पास जाने लगी और फिर उस चट्टान की वजह से उस तांत्रिक की मौत हो गयी और मरते मरते उस तांत्रिक ने यह श्राप दिया की भानगढ़ कभी सुखी नहीं रह पायेगा यह बर्बाद हो जाएगा। उसके कुछ समय बाद भानगढ़ पर हमला किया और वह राज्य और किला पूर्ण रूप से नष्ट हो चूका था और आज के समय में भी यह खंडर के सामान है।
दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से
4. टावर ऑफ लंदन, लंदन, इंग्लैंड | Tower of London England
टावर ऑफ़ लंदन इंग्लैंड की राजधानी यानि के लंदन में स्थित है इसक जगह को भी विश्व की सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है। ये टावर करीब 900 साल पुराना है। इस टावर का निर्माण राजा विलियम ने 1078 के दौरान करवाया था। उसके बाद यह जगह इंग्लैंड की ताकत का गवाह बनती रही। उस समय के दौरान यहाँ पर बहुत से लोगों का क़त्ल हुआ है। माना यह जाता है की उन सभी कत्लो की वजह से ही इस जगह बहुत सी आत्माओं का वास माना जाता है। इस जगह पर बहुत से भूत देखे गए है परन्तु सबसे अधिक बोलीन का भूत देखा गया है। बोलीन राजा हेनरी की पत्नी थी।
माना यह जाता है की 1536 में बोलीन का सर काट दिया था। तब से लेकर अब तक उनका भूत उस टावर में दिखाई देता है। सन 1957 में एक महिला को यहाँ पर लेडी जेन ग्रे का भूत भी दिखाई दिया था। माना जाता है की यहाँ अपर एक महिला सफ़ेद कपड़ो में दिखाई पढ़ती है। इस जगह पर बहुत सी भूतिया घटनाओ के बारे में सुनने को मिलता है। इस जगह पर दो बच्चो का भूत भी देखा गया है। वह दो बच्चे राजकुमार के थे। माना जाता है की उन दोनों बच्चो को उनके चाचा ने मरवा दिया था। वह बच्चे ग्लौसेस्टर के डयूक थे। केवल यह ही नहीं बल्कि कई लोगो का मानना यह भी है की यहाँ पर उन्होंने कंकाल भी देखे है।
विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची 2022
5. सुसाइड फॉरेस्ट, ओकिघारा, जापान | Suicide forest Aokigahara Japan
सुसाइड फॉरेस्ट जापान के ओकिघारा में स्थित एक जंगल है। एक एक बहुत ही अजीब सा जंगल है क्योंकि इस जगह पर जाने के बाद लोग सुसाइड यानि के खुदखुशी करने के लिए प्रेरित। जंगल जापान के मशहूर जगह माउंट फूजी के तलहटी में बसा हुआ है। इस जगह पर प्रति वर्ष बहुत से लोग सुसाइड के लिए जाते है। इस जगह पर प्रति वर्ष बहुत सी लाशें बरामद होती है उन सभी लाशो को हटाने के लिए पुलिस को अभियान चलना पढता है। यहाँ की सरकार लोगो को रोकने का प्रयास नहीं करती सरकार ने इस जंगल में जगह जगह पर बोर्ड लगाए हुए है। जिसमे सुसाइड न करने के लिए सरकार द्वारा अपील की गयी है परन्तु उनका कुछ असर नहीं होता है।
लोगो का मानना यह भी है की जो भी लोग यहाँ पर आत्महत्या करते है उनकी आत्मा इस जंगल में भटकती है और उन्ही लोगो की आत्मा बाकी लोगो को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करती है। यहाँ के लोग इस जंगल में होने वाली खुदखुशी को कई पौराणिक कथाओ से भी जोड़ते है। उस कथा में यह बताया गया है की एक समय में यहाँ पर अकाल पढ़ चूका था और लोग भूक से मर रहे थे और फिर वह लोग इस जंगल में आ गए थे और भूक की वजह से ऊनि मृत्यु हो गयी और उन सभी की आत्मा यहाँ पर भटकती है और उन सभी की आत्मा ही बाकी लोगो को खा रही है। यह बात कितनी सत्य है इसका अंदाजा किसी को भी नहीं है।
6. पोवेग्लिया द्वीप, इटली | Poveglia Island Italy
यह एक द्वीप है जो की वेनिस और लीडो के बीच में बसा हुआ है इस द्वीप पर कोई भी आता जाता नहीं है। यह बिलकुल सुनसान है। इस द्वीप पोवेग्लिया के नाम से जाना जाता है। कोई भी व्यक्ति इस द्वीप पर नहीं जाना चाहता है लोग इसके नाम से ही डरने लगते है। माना यह जाता है की एक समय जब यूरोप में बूबोनिक प्लेग नाम की बीमारी बहुत अधिक फैलने लगी थी और जब वेनिस में यह बीमारी फैलने लगी थी। तो जो भी व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित थे उन सभी को इस द्वीप पर छोड़ दिया गया था। यहाँ पर उन लोगो की मृत्यु हो गयी थी उसके बाद उन सभी की लाशो को इकठ्ठा करके उनकी लाशो को जला दिया था।
उसके बाद 1630 में भी जब ब्लैक फीवर नाम की बीमारी फेल रही थी। उसके बाद 1800 ईस्वी में यहाँ की सरकार ने एक पागलखाना खोला था उसके बाद सन 1930 में यहाँ के डॉक्टर ने घंटाघर से कूदकर अपनी जान दे दी थी। उसके बाद यहाँ पर वृद्धाश्रम बनाया गया उसके बाद यहाँ पर अजीब सी हरकते होने लगी और सर्कार ने इस वृद्धाश्रम को भी बंद कर दिया। उसके बाद से यह द्वीप वीरान पड़ा हुआ है। कोई भी व्यक्ति यहाँ जाना पसंद नहीं करता। लोगो का मानना यह है की यहाँ पर उन बीमार लोगो की आत्मा घूमती है और यहाँ पर कई लोगो ने चीखने व चिल्लाने की आवाज भी सुनाई देती है।
7. दी क्वीन मैरी होटल, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका | The queen mary hotel
वैसे तो यह जगह एक जहाज है। यह जहाज 1930 से लेका 1960 तक मुख्य रूप से उत्तरी अटलांटिक के रूप में घूमता रहता था। लेकिन उसके बाद इस जहाज को बदलकर होटल में बदल दिया गया। इसको जहाज से होटल में 1970 में बदला गया था। उसके बाद इस जहाज को होटल के रूप में कैलिफ़ोर्निया के सुमद्र तट पर सेवा के लिए खड़ा कर दिया गया अब यह वही पर अपनी सेवा देता है। ऐसा माना जाता है की यह होटल भी भूतिया है और इसको कैलिफ़ोर्निया की सब डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है की इस होटल की कई जगहपर भूतो का वास है।
इस होटल में स्विमिंग पूल वाली जगह पर कई बार भूत देखे जाने के दावे किये गए है। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि इस स्विमिंग पूल में दो महिलाओं की डूबने की वजह से मृत्यु हो गयी थी। केवल यह ही नहीं बल्कि टूरिस्ट क्लास स्विमिंग पूल में एक एक महिला भी दिखाई देती है जो की आकर्षक रूप में होती है और तो और इस होटल में बी-340 में भी कई बार भूतिया हरकते देखने को मिली है। इसकी वजह से होटल वालो ने इस कमरे को किसी भी कस्टमर को देने के लिए मन कर दिया है। इतना सब कुछ होने के बाद भी आज भी यह होटल बंद नहीं हुआ है लोग इसमें अभी भी जाना पसंद करते है।
8. नियाग्रा फॉल की चीखती गुफा, अमेरिका | Niagara falls haunted tunnel
इस गुफा को स्क्रीमिंग टनल भी कहा जाता है। इस गुफा का निर्माण 1900 के दौरान झरने के पानी का बहाव खेतो की तरफमौदने के लिए किया गया था। इस जगह के आस पास आग जलने के लिए पूर्ण रूप से मनाही है। जिसके पीछे कहानी भी है। वह कहानी कुछ इस प्रकार है दो बार इस गुफा में लड़किया जलकर मर चुकी है। पहली लड़की के मरने के पीछे की कहाँ यह है की एक बार यहाँ के एक फार्म हाउस में आग लग गयी थी। उस आग की चपेट में एक लड़की आ गयी थी। और वह लड़की आग से बचने के लिए उस गुफा में कूद गयी थी परन्तु उस समय उस गुफा में भी पानी नहीं था इसलिए वह लड़की वाहन जलकर मर गयी थी।
दूसरी लड़की की मौत के पीछे भी एक कहानी है वह यह है की एक बार एक लड़की साथ कुछ लड़के उस गुफा में उस लड़की का रेप कर रहे थे। उसके बाद उन लड़को ने उस लड़की को आग लगा दी ताकि वह लड़की किसी को बता न सके। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की क्योंकि सब को यह लग रहा था की वह उसी लड़की की आवाज है जो पहले इसी गुफा में जलकर मरी थी। उसके बाद अगले दिन सभी ने देखा की वहां पर एक और लड़की मरी हुई थी। तब ही से उस जगह के आस पास आग जलना वर्जित कर दिया गया। माना यह भी जाता है की आज भी उन लड़कियों के चीकने की आवाज सुनाई देती है।
9. गुड होप का किला, केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका | Castle of good hope South Africa
गुड होप का किला दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में स्थित है। इस किले का निर्माण 17वी शताब्दी के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा किया गया था। इस किले को भी भूतिया किला माना जाता है। इस किले का निर्माण मुख्य डचो ने उस जगह के जहाजों के गुजरने के लिए करवाया था। बताया यह भी जाता है की 1915 में यहाँ पर बहुत देखा गया था। कई लोगो का मानना है की इस जगह पर एक लम्बे आदमी का बहुत है किसको कई बार किले की दीवारों पर उछलते हुए देखा गया था। इस जगह पर भूत देखे जाने की कई कहानिया है। पहली यह है की इस कीलें में एक औरत का भूत घूमता है। उन लोगो का कहना यह भी है की वह महिला मुँह ढककर चिल्लाती थी।
इस बारे में लोगो को सच तब पता चला क्योंकि एक दिन इस महल में से एक महिला का कंकाल बरामद हुआ था तब लोगो ने उस महिला वाले भूत की बात सच मानी थी। इस किले का दूसरा भूत एक सैनिक का है जिसने इस किले के घंटाघर पर अपने आप को फांसी लगा दी थी। माना यह भी जाता है की उसके बाद कई बार ऐसी घटनाएं हुई की उस किले का घंटा कई बार खुद बजने लगता था और खुदसे ही शांत हो जाता था। इस कीलें में कई बार एक कुत्ते का भूत देखने का भी दावा किया गया है वह एक काले कुत्ते का भूत है। बस तभी से इस किले को भूतिया किलों में शमी ल कर लिया गया।
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां । Top 20 longest River in The World in Hindi
10. चंगी अस्पताल, सिंगापुर | Changi hospital Singapore
यह एक अस्पताल था जो की सिंगापुर के नार्थवन रोड पर गाँव था जिसका नाम चंगी गाँव था यह अस्पताल उसी गाँव में था। इस अस्पताल का निर्माण 1930 के समय में हुआ था। शुरुआत के समय में यह अस्पताल भी आम अस्पतालों की तरह ही था। लेकिन जब दूसरा विश्वयुद्ध के दौरान इस अस्पताल पर जापान ने कब्ज़ा कर लिया था और इस जगह को आम अस्पताल से बदलकर मिलिट्री अस्पताल का रूप दे दिया था। उन युद्ध के दौरना यहाँ पर बहुत से सेनिको को इलाज के लिए लाया गया परन्तु इस अस्पताल में डॉक्टरों की और नर्सो की कमी होने लगी और यहाँ पर बहुत से सेनिको का ठीक से इलाज न हो पाने के कारण अधिकतर की मौत होने लगी।
उसके बाद इस अस्पताल में एक भयानक बीमारी फेल गयी जिससे की यहाँ पर कार्य करने वाले दोस्तो नर्स और बाकी मरीजों की भी मौत हो गयी। उसके बाद इस अस्पताल में बहुत सी आत्माये भटकने लगी। उसके बाद जब दूसरा विश्वयुद्ध ख़त्म हो गया तब तक यह अस्पताल भी ख़तम हो गया और यहाँ पर कोई भी आता जाता नहीं था। कई लोगो का मानना यह भी है की यहाँ पर डॉक्टर नर्स व चौकीदार व मरीजों के भूत को देखने का दावा किया जाता है। उसके बाद इस अस्पताल से सभी लोग डरने लगे और इस जगह को भूतिया घोषित कर दिया गया। आज भी कोई भी इस जगह पर नहीं जाता है।
भूतिया जगहों से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर
भारत की सबसे डरावनी व भूतिया जगह भानगढ़ के किले को माना जाता है। उस जगह से सब डरते है कोई भी वहां नहीं जाता है।
सुसाइड फारेस्ट जापान के ओकिघारा इलाके में स्थित है यह जंगल जापान के माउंट फुजि की तलहटी में है।
गुड होप का किला दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में स्थित है।
दोस्तों कई लोगो यह कहते है की भूत नहीं होते है परन्तु ऐसा नहीं है भूत सच में होते है।