Bihar Apna Khata। बिहार भूमि, भूलेख, नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Record

देश में बढ़ते डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने व कार्यों को और भी आसान बनाने के लिए बिहार सरकार द्वारा नागरिकों को उनकी भूमि की सभी जानकारी ऑनलाइन माधयम से उपलब्ध करवाने के लिए बिहार अपना खाता पोर्टल का आरम्भ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों की भूमि का पूरा डाटा पोर्टल पर पारदर्शी तरीके से उपलब्ध रहेगा, जिससे राज्य का कोई भी नागरिक अपनी भूमि से जुड़े सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे भूलेख, नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या की जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील या कार्यालय जाए बिना ही Bihar Apna Khata Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन सभी जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकेंग।

Bihar Apna Khata। बिहार भूमि, भूलेख, नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Record
Bihar Apna Khata। बिहार भूमि, भूलेख, नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Record

इस पोर्टल पर राज्य के नागरिकों को क्या सेवाएँ प्रदान करवाई गई है, इसके माध्यम से उन्हें क्या लाभ प्राप्त हो सकेगा और वह किस प्रकार अपनी भूमि का रिकॉर्ड इसमें देख सकेंगे, इससे जुडी सभी जानकारी आवेदक हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी पढ़िए :- बिहार हर घर बिजली योजना 2023

बिहार अपना खाता पोर्टल (भूमि, भूलेख, नक्शा) ऑनलाइन

बिहार अपना खाता पोर्टल का आरम्भ राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को भूमि के रिकॉर्ड को ऑनलाइन पोर्टल पर देखने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के साथ मिलकर किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को अब पोर्टल पर उनकी भूमि का नक्शा, खसरा, जमाबंदी आदि की जानकारी आसानी से एक जगह कही भी और कभी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बार-बार तहसील से जाकर भूमि के दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से जानकारी उपलब्ध होने से वह अपने भूलेख व अन्य दस्तावेजों का प्रिंटआउट प्राप्त कर इसका उपयोग बैंकों से ऋण प्राप्त करने व अन्य बहुत से कार्यों में भूमि के दस्तावेजों के उपयोग में कर सकेंगे।

Bihar Apna Khata Portal : Details

पोर्टल का नामBihar Apna Khata Portal
शुरुआत की गई बिहार सरकार द्वारा
सम्बंधित विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
श्रेणीराज्य सरकारी पोर्टल
साल 2021
योजना के लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन भूमि का रिकॉर्ड
देखने की सुविधा देना
आधिकारिक वेबसाइट Irc.bih.nic.in

बिहार अपना खाता पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • अपना खाता पोर्टल पर बिहार का कोई भी नागरिक जिनके पास अपनी भूमि है, वह अपने भूमि का पूरा रिकॉर्ड इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
  • पोर्टल पर नागरिकों की भूमि की पूरी जानकरी जैसे भूलेख, नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या आदि पारदर्शी तरीके से दर्ज की गई होती है, जिसे आवेदक घर बैठे ही आसानी से देख सकेंगे।
  • ऑनलाइन भूमि की जानकारी उपलब्ध होने से भूमि के लिए होने वाले वाद-विवाद या अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण जैसी समस्याओं को खत्म किया जा सकेगा।
  • नागरिकों को अपनी भूमि के दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए तहसील जाकर अपना समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भूलेख, जमाबंदी का प्रिंटआउट प्राप्त कर नागरिकों के सभी कार्य बिना किसी समस्या के पूरे हो सकेंगे।
  • ऑनलाइन भूलेख प्राप्त कर आवेदक अपनी भूमि का मालिकाना हक़ क़ानूनी तौर पर प्रमाणित कर सकेंगे।
  • पोर्टल पर भूमि की जानकारी उपलब्ध होने से भूमि के दस्तावेजों को प्राप्त करने में होने वाली देरी को खत्म किया जा सकेगा।

Bihar Apna Khata Portal पर उपलब्ध सेवाएँ

पोर्टल पर भूमि का विवरण देखने से जुडी कुछ सेवाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • भूमि का खसरा खतौनी नक़ल
  • खाता खसरा संख्या अधिकार अभिलेख
  • अपना खाता देखें
  • जमाबंदी विवरण
  • ऑनलाइन दाखिल खारिज/एलपीसी आवेदन
  • दाखिल खारिज/एलपीसी आवेदन स्टेटस

यह भी जाने :- बिहार मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना 2023

बिहार लैंड रिकॉर्ड पोर्टल का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा अपना खाता पोर्टल को ऑनलाइन जारी करने का मुख्य उद्देश्य भूमि से सम्बंधित जानकारी नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से देखने व डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करवाना है, क्योंकि बहुत बार यह देखा जाता है की किसी भी सकारी योजनाओं या ऋण प्राप्त करने में भूमि के दस्तावेजों की आवश्यकता होने पर नागरिकों को पटवारी कार्यालय के कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं, जिसके बाद भी उनका कार्य पूरा नहीं हो पाता, जिसे देखते हुए डिजिटल माध्यम से नागरिकों को उनकी भूमि का पूरा रिकॉर्ड एक ही जगह प्रदान करने के लिए सरकार इन्हे अपना खाता पोर्टल के माध्यम से खुद ही अपनी भूमि की जानकारी को प्राप्त करने व भूमि के महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों भूलेख, नक्शा, जमाबंदी को घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा देती है।

बिहार अपना खाता जमाबंदी खसरा संख्या लैंड रेकॉर्डस जाँच करने की प्रक्रिया

पोर्टल पर जमाबंदी खसरा संख्या लैंड रेकॉर्डस की जाँच करने के लिए आवेदक दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर अपना खाता देखें पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज पर आपको बिहार का नक्शा दिखाई देगा, जिसमे आपको अपना जिला व शहर का चयन करना होगा। बिहार-खसरा-जमाबंदी-ऑनलाइन
  • जिसके बाद आपको अपने जिले के कुल अंचल के अंतर्गत कुल मौजा, कुल खाताधारी, कुल खाता व कुल खेसरा संख्या दिखाई देगी।
    बिहार-भूमि-जमाबंदी-ऑनलाइन-रिकॉर्ड
  • अब आपको दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा जैसे –
    • पहला- मौजा के समस्त खातों के अनुसार देखें
    • दूसरा- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
    • तीसरा- खाता संख्या से देखें
    • चौथा- खेसरा संख्या से देखें
    • पाँचवा- खाताधारी के नाम से देखें खाता-जमाबंदी-ऑनलाइन
  • इनमे से सुविधानुसार आपको किसी एक विकल्प का चयन कर के पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी जिसमे आपका नाम, पिता/पति का नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या दिखाई देगी जिसके आगे आपको अधिकार अभिलेख में देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। बिहार-खसरा-नंबर-देखें
  • देखें पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपके खाते से संबंधित सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर इसके प्रिंटआउट निकलवा सकेंगे।
  • इस तरह आप अपने खाता जमाबंदी खसरा संख्या लैंड रेकॉर्डस की जाँच कर सकेंगे।

भूलेख खसरा खतौनी नकल देखने की प्रक्रिया

Bihar Apna Khata पर भूलेख खसरा खतौनी नकल देखने के लिए आवेदक यहाँ बताया गई प्रक्रिया को पढ़कर इसे देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको पंजी प्रतिवेदन में पूछी गई सभी जानकारी जैसे भरनी होगी। खसरा-खतौनी-नक़ल-देखें
  • जैसे आपका जिला, अंचल, हल्का, मौजा, का चयन करना होगा।
  • अब आप दिए गए विकल्पों जैसे भाग वर्तमान, पृष्ट संख्या वर्तमान, रैयत के नाम से खोजें, प्लांट/खाता नंबर/जमा बंदी संख्या से खोजें, समस्त पंजी 2 को नाम के अनुसार खोजें के माध्यम से किसी एक चयन करके सर्च पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
बिहार अपना खाता भू नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

ऑनलाइन अपना भू नक्शा देखने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका जिला, उपभाग, सर्किल, मौजा, प्रकार, शीट आदि का चयन करना होगा। भू-नक्शा-ऑनलाइन
  • अब प्लांट संख्या का चयन करके मैप रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके भू नक़्शे की सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

लैंड ट्रिब्यूनल टोकन स्टेटस जानने के प्रक्रिया

लैंड ट्रिब्यूनल जो भूमि से जुड़े वाद विवाद को सुलझाने के लिए बनाई गई समिति है, इसके टोकन स्टेटस जानने की प्रक्रिया आवेदक दिए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको Land Tribunal के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Token Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।लैंड-ट्रिब्यूनल-स्टेटस-चेक
  • अब आपको टोकन स्टेटस देखने के लिए टोकन नंबर भरकर Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद टोकन स्टेटस से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

लैंड ट्रिब्यूनल केस स्टेटस जाने

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको Land Tribunal के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आगले पेज पर दिए गए विकल्पों में से Case Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा। केस-स्टेटस-सर्च-करें
  • अब आप Query Case Status देखने के लिए Nature of Case, Case Number, Year का चयन करें।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने लैंड ट्रिब्यूनल केस स्टेटस की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
पोर्टल पर आर्डर व जजमेंट जानने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आवेदक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Land Tribunal के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको दिए गए विकल्पों में से Order & Judgement के विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऑर्डर्स एंड जजमेंट
  • इसके बाद अगले पेज में आपको व्यू टाइप, नेचर ऑफ़ केस, केस नंबर और साल का चयन करके View Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आर्डर व जजमेंट स्टेटस की जानकारी खुलकर आ जाएगी।

बिहार खाता रिपोर्ट देखने के लिए लॉगिन प्रक्रिया

अपना खाता रिपोर्ट देखने के लिए पंजीकृत नागरिक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन्स खुलकर आ जाएँगे, जिसमे से आपको Reports के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • रिपोर्ट्स पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा।
  • जिसमे आपको सभी लॉगिन डिटेल्स जैसे आपका जैसे आपके जिले का नाम, अंचल का नाम, उपयोकता नाम, शब्दकूट, सुरक्षा कोड, एक्शन आदि डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको प्रोसेस करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी रिपोर्ट्स देखने के लिए लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
बिहार ऑनलाइन भूमि दाखिल खारिज/ एल.पी.सी आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन भूमि दाखिल खारिज/ एल.पी.सी आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को पढ़कर आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदक को सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको भूमि दाखिल खारिज आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला आ जाएगा जिसमे आप रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा, जिसमे आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि भरकर अपने पते का विवरण भरना होगा। भूमि-दाखिल-खारिज-रजिस्ट्रेशन
  • सारी जानकारी भरकर आपको रजिस्टर नाउ पर क्लिक कर देना होगा, इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • जिसके बाद आप भूमि दाखिल खारिज/ एल.पी.सी हेतु आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

भूमि की दाखिल खारिज स्थिति देखने की प्रक्रिया

आवेदक अपने भूमि की दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति भी पोर्टल पर देख सकेंगे, इसके लिए वह दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकेंगे।

  • आवेदक को सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको दाखिल खारिज आवेदन स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने जिले का चयन करना होगा, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपने क्षेत्र का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने म्युटेशन आवेदन स्थिति देखने के लिए पेज आ जाएगा, यहाँ आपको अपने जिला, अंचल व वर्ष का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन स्थिति के लिए केस नंबर, एप्लीकेशन नंबर या मौजा वाइज में से किसी एक का चयन करके सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसपर भी गौर करें :- Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana

पोर्टल पर ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

अपना खाता पोर्टल से संबंधित किसी तरह की समस्या होने पर आवेदक इसकी शिकायत भी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे, इसके लिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया वह दिए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • सबसे पहले आवेदक को पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Public Grievance के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको नया परिवार दर्ज करें के लिंक पर क्लिक करना होगा। ऑनलाइन-शिकायत-दर्ज-करें
  • अब नए पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Generate OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, ग्रीवेंस विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भर लेने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ग्रीवेंस की स्थिति देखने की प्रक्रिया

जिन भी आवेदकों द्वारा पोर्टल से सम्बंधित शिकायत दर्ज की गई है, वह अपनी दर्ज शिकायत की स्थित भी दी गई प्रक्रिया को पढ़कर देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर आपको Public Grievance के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज में आपको परिवारवाद/अपील/पुनरीक्षण की स्थिति जाने का सेक्शन दिखाई देगा। ग्रीवेंस-स्टेटस-चेक
  • यहाँ आपको अनन्य संख्या दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके ग्रीवेंस की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
Bihar Bhulekh ऑनलाइन मोबाइल एप्प डाउनलोड प्रक्रिया

राज्य के नागरिक अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध भूमि की सभी जानकारी की तरह ही अपने मोबाइल पर भी बिहार भूलेख एप्प को डाउनलोड कर भूमि से सम्बंधित सभी विवरण देख सकेंगे, इसके लिए मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।

  • आवेदक को सबसे पहले अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में Bihar Bhulekh Mobile App टाइप करके सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मोबाइल एप्प खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको इनस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद इनस्टॉल पूरा हो जाने के बाद मोबाइल एप्प आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगा।
  • जिसके बाद आप इसमें अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar अपना खाता से जुड़े प्रश्न/उत्तर

बिहार अपना खाता पोर्टल का आरम्भ क्यों किया गया है ?

बिहार अपना खाता पोर्टल का आरम्भ राज्य के नागरिकों को उनकी भूमि का विवरण ऑनलाइन प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपनी भूमि के रिकॉर्ड की जानकारी पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar Apna Khata Portal पर ऑनलाइन भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Bihar Apna Khata Portal पर ऑनलाइन भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट Irc.bih.nic.in है

बिहार अपना खाता पोर्टल कौन-कौन सी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है ?

इस पोर्टल पर भूमि का खसरा खतौनी नक़ल
खाता खसरा संख्या अधिकार अभिलेख
अपना खाता देखें
जमाबंदी विवरण
ऑनलाइन दाखिल खारिज/एलपीसी आवेदन
दाखिल खारिज/एलपीसी आवेदन स्टेटस आदि बहुत सी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

अपना खाता बिहार को किस विभाग द्वारा संचालित किया जाता है ?

अपना खाता बिहार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित किया जाता है

पोर्टल पर ऑनलाइन भू लगान जमा करने की क्या प्रक्रिया है ?

ऑनलाइन भू लगान जमा करने के लिए सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहाँ होम पेज पर आपको ऑनलाइन लगान के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब अगले पेज पर आपको ऑनलाइन भुगतान करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको लगान भुगतान में जिला का नाम, अंचल, हल्का, मौजा आदि जानकारी भरकर खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपकेसामने भुगतान सम्बंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी, जिसमे आप भुगतान करें के विकल्प पर क्लिक करें।
यहाँ आप भुगतान संबंधित जानकारी भरकर पे नाउ के विकल्प पर क्लिक करें।
इस तरह आप ऑनलाइन भू लगान पेमेंट जमा कर सकेंगे।

जमाबंदी खसरा संख्या लैंड रिकार्ड्स जाँच करने की क्या प्रक्रिया है ?

ऑनलाइन जमाबंदी खसरा संख्या लैंड रिकार्ड्स जाँच करने की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है, जिसे पढ़कर आप इसकी जाँच कर सकेंगे।

हेल्पलाइन नंबर

Bihar Apna Khata Portal से संबंधित किसी तरह की समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक इसके टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-345-6215 पर संपर्क करके अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकेंगे।

बिहार अपना खाता पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे जुड़ा कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment